पाक की बर्बरता के बाद शहीद जवानों के शवों को जम्मू लाया गया। सोमवार को पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में 2 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी गई थी। पाक सेना ने शहीद सैनिकों के शव को क्षत विक्षत कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई।
विज्ञापन
3 of 6
पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हुए जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानियों ने बिछाया 'मौत का जाल', ऐसे फंसाया हमारे जवानों को
4 of 6
भारत ने पाकिस्तान को जवाब देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है, जहां से पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों पर हमला किया था।
विज्ञापन
5 of 6
हमले में शहीद परमजीत सिंह के घर मातम का माहौल है। परमजीत सिंह की मां देविंदर कौर और पत्नी परमजीत कौर सदमे में हैं। परमजीत के भाई रंजीत सिंह कहते हैं कि हमें गर्व है कि हमारा भाई सीमा पर मरा है। लेकिन उसकी मौत व्यर्थ नहीं जाए, ये सरकार को देखना होगा।
नायब सूबेदार परमजीत सिंह अपने इलाके के युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनको देखकर युवा सेना में आने के लिए प्रेरित होते थे। पूरा गांव उनकी कमी से दुखी है और गांव वालों में पाकिस्तान के इस करतूत को लेकर गुस्सा देखने को मिला।