मुंबई में जुलूस निकालकर विसर्जन के लिए गणेश जी की मूर्ति ले जाते भक्त
- फोटो : पीटीआई
विसर्जन स्थलों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही पुलिस
पुलिस गिरगांव, दादर, बांद्रा, जुहू वर्सोवा और मध द्वीप के समुद्र तटों और पवई झील जैसे प्रमुख विसर्जन स्थलों पर निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग कर रही है। वहीं, निगरानी के लिए 8000 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि राज्य रिजर्व पुलिस बल, त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगा नियंत्रण पुलिस, होमगार्ड और महाराष्ट्र सुरक्षा बल को भी शामिल किया गया है।