फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2021: गिरजाघरों में देर रात सामूहिक प्रार्थना, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

Sat, 25 Dec 2021 01:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर शुक्रवार देर रात जैसे ही घड़ी की सूइयां 12 पर आईं, चर्च के घंटे बज उठे। मोमबत्तियां जलीं, क्रिसमस कैरल्स गूंजे।
विज्ञापन
1 of 10
देशभर के चर्चों में शुरू हुई प्रार्थना.... - फोटो : ani
दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ रहे मामले को देखते हुए देश और दुनिया के अधिकांश चर्चों को बंद ही रखा गया है। लोग बाहर से ही प्रार्थना कर रहे हैं। 

देश विभिन्न राज्यों के शहरों में स्थित सभी गिरिजाघरों को रंगबिरंगी रोशनी, अलग-अलग झांकियों से सजाया गया था। झांकियों में प्रभु यीशु के जन्म के दृश्यों को भलीभांति दिखाया गया था। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच लागू किए गए प्रतिबंधों के बीच क्रिसमस का त्योहार शुरू हो गया। लोगों ने मैरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस एक-दूसरे को बधाईयां दीं।

विज्ञापन

2 of 10
प्रार्थना करते लोग... - फोटो : ani
बेंगलुरु के चर्च में प्रार्थना करते लोग
कर्नाटक के बेंगलुरु में सेंट फ्रांसिस चर्च में क्रिसमस के मौके पर सामूहिक प्रार्थना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग चर्च में नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 10
कोलकाता के सेंट टेरेसा चर्च में प्रार्थना का आयोजन - फोटो : ani
कोलकाता के चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन
क्रिसमस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता के सेंट टेरेसा चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।
 

4 of 10
गोवा के चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना का आयोजन - फोटो : ani
गोवा के चर्च में प्रार्थना करते लोग
गोवा के पणजी में अवर लेडी ऑफ द इमैकुलेट कॉन्सेप्शन चर्च में मध्यरात्रि सामूहिक प्रार्थना के आयोजन के अवसर पर इकठ्ठा होकर लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को याद किया।
 
विज्ञापन

5 of 10
मुंबई के माहिम में सेंट माइकल चर्च के बाहर प्रार्थना करती युवती - फोटो : ani
कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए चर्च के बाहर प्रार्थना करते लोग
मुंबई में सरकार की कोरोना गाइडलाइन के बाद चर्चों को सामूहिक प्रार्थना के लिए अपनी क्षमता के केवल 50% तक लोगों को मध्यरात्रि के लिए अनुमति दी थी। इस कारण लोग चर्च के बाहर ही प्रार्थना करते नजर आए। मुंबई के माहिम में सेंट माइकल चर्च के बाहर प्रार्थना करती युवती।
 
विज्ञापन

6 of 10
चर्च में ममता बनर्जी... - फोटो : ani
कोलकाता के चर्च में ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कैथेड्रल चर्चा का दौरा किया और उन्होंने वहां प्रार्थना भी की।
 
विज्ञापन

7 of 10
क्रिसमस क धूम.... - फोटो : ani
केरल में सजी दुकानें
केरल के तिरुवनंतपुरम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेकरी और दुकान सजी हैं।

8 of 10
दिल्ली के चर्चों पर कोरोना का असर - फोटो : ani
दिल्ली के चर्चों पर कोरोना का असर
कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद दिल्ली के प्रसिद्ध चांदनी चौक में सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च और गोल मार्केट में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च लोगों के लिए बंद ही रहा। क्रिसमस के मौके पर लोगों ने बाहर से ही प्रार्थना की।
 

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को क्रिसमस की भी शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सभी को क्रिसमस की बधाई! हम यीशु मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं को याद करते हैं, जिन्होंने सेवा, दया और नम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया। सभी स्वस्थ एवं समृद्ध रहें। चारों ओर सद्भाव हो।'
 
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिसमस के मौके पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सब ईसा मसीह के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर न्यायप्रियता और समरसता के जीवन-मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें