लद्दाख की गलवां घाटी में 15 जून की रात चीनी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों के नाम पूर्वी लद्दाख में युद्ध स्मारक पर अंकित किए गए हैं। सेना ने शहीद योद्धाओं के लिए ये स्मारक बनवाया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे बहादुर जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर विफल कर दिया था।
यह भी पढ़ें: चालबाज चीन बिछा रहा पैंगोंग झील के पास फाइबर केबल, सामने आईं सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें