फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोली-भाली लड़की से फाइटर पायलट तक का सफर, जानिए तीनों का सफरनामा

Sun, 19 Jun 2016 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलट - फोटो : PTI
देश और भारतीय वायु सेना के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना उस वक्त जुड़ गया जब रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने देश की पहली तीन महिला लड़ाकू पायलटों को सेना में शामिल किया।
विज्ञापन

पर्रिकर ने किया कमीशन्ड

2 of 8
महिला फाइटर पायलटों के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : PTI
हैदराबाद के डुंडीगल में स्थित फाइटर पायलट ट्रेनिंग सेंटर से ग्रेजुएट हुई भावना, अवनि और मोहना ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया जिसके बाद उन्हें फाइटर पायलटों की श्रेणी में शामिल कर लिया गया। तो आइए जानते हैं कौन हैं ये देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलट।
विज्ञापन

बिहार के एक छोटे से गांव की हैं भावना

3 of 8
भावना कंठ - फोटो : PTI
भावना कंठ- बिहार के दरभंगा जिले के एक सुदूर ग्रामीण इलाके से संबंध रखने वाली 24 साल की भावना कंठ देश की उन पहली महिला फाइटरों में से एक हैं जिन्हें शनिवार को वायु सेना में कमीशन किया गया।

भावना के परिवार का कोई सदस्य सेना में नहीं

4 of 8
भावना ने की बीटेक की पढ़ाई - फोटो : PTI
राजस्थान के कोटा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद भावना ने बीटेक करने के लिए बैंगलुरु के बीएमएस इंजिनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया। यहां से बीटेक करने के बाद ही भावना ने वायु सेना ज्वाइन कर लिया। भावना के परिवार से पहले किसी ने वायुसेना में काम नहीं किया।
विज्ञापन

अवनि के दो भाई सेना में कैप्टन

5 of 8
अवनि चतुर्वेदी - फोटो : PTI
अवनि चतुर्वेदी- मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली अवनि चतुर्वेदी ने शुरुआती पढ़ाई खत्म करने के बाद बीटेक करने के लिए जयपुर के बनस्थली विश्वद्यालय में दाखिला ले लिया। उसके बाद उन्होंने वायु सेना का दामन थाम लिया। अवनि के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और चाचा सेना में हैं। इतना ही नहीं उनके दो भाई सेना में कैप्टन भी हैं।
विज्ञापन

सपना पूरा हुआ

6 of 8
रक्षा मंत्री के साथ अवनि चतुर्वेदी - फोटो : PTI
देश सेवा का जज्बा अवनि को विरासत में मिला है। अवनि का कहना है कि बचपन से सेना की जिंदगी को करीब से जाना है और यही वजह रही कि मुझे यहां तक खींच लाई। अपने बचपन को याद करते हुए अवनि कहती हैं कि बचपन में हर कोई आसमान की ओर देखकर परिंदों की तरह उड़ना चाहता है।
विज्ञापन

वायु सेना स्कूल से की पढ़ाई

7 of 8
मोहना सिंह - फोटो : PTI
मोहना सिंह- राजस्थान से झुंझुनू की रहने वाली मोहना सिंह ने नई दिल्ली के वायु सेना स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भी बीटेक की पढ़ाई के लिए अमृतसर के एक कॉलेज में दाखिला ले लिया। मोहना के भी वायु सेना में कार्यरत हैं और उनकी मां एक अध्यापिका हैं। इतना ही नहीं उनके दादा भी पहले वायु सेना में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

दादा से मिली वायु सेना में जाने की प्रेरणा

8 of 8
मोहना का परिवार वायु सेना में कार्यरत - फोटो : PTI
मोहना को उनके दादा और पिता से ही वायु सेना में जाने की प्रेरणा मिली। परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मोहना ने भी वायु सेना में शामिल हो गईं और देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों की सूची में शुमार हो गईं।

Published By: Amit Tiwari
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें