फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maratha Quota Stir: जरांगे की अपील पर 5 दिन से डटे हैं आरक्षण समर्थक, मुंबई की सड़कों पर सुरक्षाबल भी मुस्तैद

Tue, 02 Sep 2025 02:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maratha Quota Stir: मराठा आरक्षण को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे के नेतृत्व में मुंबई के आजाद मैदान प्रदर्शन जारी है। जरांगे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह तब तक मुंबई नहीं छोड़ेंगे जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं।
विज्ञापन
1 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
मुंबई के आजाद मैदना में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे का लगातार पांचवें दिन अनशन जारी है। उनके साथ हजारों समर्थक भी राज्य की राजधानी में डटे हुए हैं। शहर की सड़कों पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जरांगे ने कहा, हमें सौ फीसदी भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा। सरकार के लिए आजाद मैदान से हमें हटाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और यह पूरी तरह कानून के दायरे में हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि अदालत इस आंदोलन के पक्ष में न्याय देगी। कोर्ट का आदेश मिलते ही हमने सभी वाहन हटा दिए हैं। अब मुंबई में कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं है। हम लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और हमें पूरा यकीन है कि न्याय मिलेगा। 

विज्ञापन

3 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
सीएसएमटी से हटाए गए मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारी
इस बीच,अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मराठा आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हटा दिया। ये प्रदर्शनकारी पिछले चार दिनों से स्टेशन परिसर में डटे हुए थे। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की गई, जिसमें आरक्षण आंदोलन के नेता जरांगे और उनके समर्थकों को दोपहर तीन बजे तक आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया गया था।

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ-साथ दंगा नियंत्रण बल के 60 जवानों को दक्षिण मुंबई के सबसे व्यस्त स्टेशन सीएसएमटी पर तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों के कारण यात्रियों को भारी असुविधा हो रही थी, क्योंकि वे पिछले चार दिनों से स्टेशन पर डेरा डाले हुए थे।

4 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
जरांगे ने सीएम फडणवीस को दी चेतावनी
जरांगे ने कहा, 'मैं सरकार और फडणवीस से कहना चाहता हूं कि हम तब तक मुंबई नहीं छोड़ेंगे जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं। राज्य के सभी मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं, जो पुलिसकर्मी हम पर हमला करने वाले हैं, उन्हें बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं। देवेंद्र फडणवीस  पुलिस के जरिए हमारे लड़कों पर लाठीचार्ज करने की सोचें भी नहीं। नहीं तो हम देवेंद्र फडणवीस को दिखा देंगे कि मराठा क्या होते हैं।' अनशन के पांचवें दिन आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
ओबीसी श्रेणी में मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण की मांग
जरांगे शुक्रवार से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं और मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। सोमवार से उन्होंने जल भी त्याग दिया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि वह मुंबई छोड़कर नहीं जाएंगे और सरकार के पास 58 लाख मराठाओं के कुनबी होने के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा था, कल (सोमवार) से मैं पानी पीना बंद कर दूंगा, क्योंकि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। लेकिन आरक्षण की मांग पूरी होने तक मैं यहां से नहीं हटूंगा। हम किसी भी कीमत पर मराठाओं को ओबीसी आरक्षण दिलाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस के इंतजाम - फोटो : पीटीआई
सरकार के पास मराठियों को कुनबियों से जोड़ने वाले 58 लाख दस्तावेज
जरांगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार को यह कहना चाहिए कि मराठा कुनबी जाति की उपजाति हैं। उनके पास 58 लाख ऐसे दस्तावेज हैं, जो मराठाओं को कुनबियों से जोड़ते हैं। जो आरक्षण लेना चाहते हैं, वे इसे लेंगे। अगर कानूनी समस्या है, तो मराठाओं को सिर्फ कुनबी न कहें। उन्होंने कहा कि कोई भी मराठाओं को ओबीसी आरक्षण लेने से नहीं रोक सकता।  
विज्ञापन

7 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
आंदोलन पर कारोबारियों ने भी जताई थी चिंता
इससे पहले, कारोबारियों ने भी सोमवार को मराठा आंदोलन को लेकर चिंता जताई थी और सरकार या हाईकोर्ट से दखल की मांग की थी,  ताकि दक्षिण मुंबई के व्यवसायों को लंबे समय तक नुकसान से बचाया जा सके। खुदरा व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष वीरेंद शाह ने बताया था कि आजाद मैदान में भारी भीड़ ने दक्षिण मुंबई को पूरी तरह अस्त-व्यवस्त कर दिया है और दुकानों व बाजारों की साप्ताहांत बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, मुंबई को जैसे बंधक बना लिया गया हो। 
विज्ञापन

8 of 8
जरांगे के समर्थन में मुंबई में जुटे मराठा आरक्षण आंदोलनकारी - फोटो : पीटीआई
जरांगे के समर्थक पिछले चार दिनों से रेलवे स्टेशनों पर डटे हुए थे। ऐसे में रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। जिसके बाद बंबई उच्च न्यायालय ने प्रदर्शनकारियों को तय समयसीमा दी थी कि वे दोपहर तीन बजे तक इन स्टेशनों को खाली कर दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें