टी20 क्रिकेट में भारतीय फील्डरों ने हमेशा अपनी फुर्ती और तेज थ्रो से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशानी में डाला है। रन आउट इस फॉर्मेट का एक अहम हिस्सा है और इसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा भी दिखता है। हम जो आंकड़ो आपको बताने जा रहे हैं, उसमें इस बात का जिक्र है कि किस भारतीय खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन आउट किए हैं। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन शीर्ष पर रवींद्र जडेजा का नाम है। यह नॉन विकेटकीपर खिलाड़ियों की सूची है। आइए जानते हैं कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है...