Mamata Banerjee
- फोटो : ANI
ममता ने खिदिरपुर इलाके के थोक बाजार का दौरा किया
इससे पहले सोमवार को सीएम ममता बनर्जी ने खिदिरपुर इलाके के थोक बाजार का दौरा किया, जहां रविवार रात आग लग गई थी और स्थिति का जायजा लिया। ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने मेयर को वैज्ञानिक तरीके से बाजार का पूरी तरह से पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो। अग्निशमन की व्यवस्था होगी। वे सरकार की ओर से बाजार का निर्माण करेंगे। यह पता लगाने के लिए कि कितनी दुकानें जली हैं, इसका पूरा सर्वेक्षण करने में समय लगेगा। आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। जिनकी दुकानें पूरी तरह जल गई हैं, उन्हें हम एक लाख रुपये देंगे, दुकान भी बनवाएंगे और जिनकी दुकानें आंशिक रूप से जली हैं, उन्हें 50,000 रुपये देंगे।' उन्होंने आगे कहा, "नए बाजार के निर्माण के लिए मौजूदा बाजार को स्थानांतरित करना होगा। नए स्थान का चयन मेयर और पार्षद ने अस्थायी संचालन के लिए किया है, ताकि व्यापार प्रभावित न हो।'