साल 2017 में कई बड़े हादसों का शिकार हुई मुंबई एक बार फिर मौत के मंजर का सामना कर रही है। इस बार मुंबई भीषण आग हादसे की चपेट में आई है, जहां करीब 14 जिंदगियां मौत के भेंट चढ़ गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। ये आग मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड के एक पब में लगी थी। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में 12 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस जांच में हादसे को लेकर कई गंभीर बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां ऑल वुमन लास्ट नाइट थीम पर पार्टी आयोजित की गई थी और इसलिए यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन
3 of 5
ज्यादातर लाश वॉशरूम से बरामद की गई हैं, क्योंकि महिलाओं ने खुद को बचाने के लिए बाथरूम में बंद कर लिया था और यहीं उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई थी। दरअसल, वॉशरूम में आग का धुंआ घुस गया था और महिलाएं इस हालत में नहीं थी कि खुद को उससे बाहर निकाल सके।
4 of 5
हादसे को लेकर हुए खुलासों में यह पता चला है कि कमला मिल्स कंपाउंड में कई लापरावाही बरती गईं। आग के केंद्र वन अबब रेस्टोरेंट में फायर नियमों का पालन नहीं किया गया, क्योंकि फायर एग्जिट का गेट आग लगने के दौरान बंद था। इतना ही नहीं वहां आग बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं थे।
आग इस कदर फैल रही थी कि वह वन अबब से मोजेज लाउन, लंदन टैक्सी बार तक पहुंच गई। पुलिस जांच के मुताबिक मौके पर मची भगदड़ लोगों की मौत का बड़ा कारण बनी है।