मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़े
- फोटो : PTI
रेलवे पटरियों पर जलभराव की शिकायत
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच उपनगरों की तुलना में इस द्वीपीय शहर में अधिक बारिश दर्ज की गई। मुंबई सेंट्रल, परेल, ग्रांट रोड, मालाबार हिल, दादर, वर्ली और कुछ अन्य इलाकों में केवल एक घंटे में 40 मिमी से 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों ने दादर, माटुंगा, परेल और सायन के निचले इलाकों में रेलवे पटरियों पर जलभराव की शिकायत की। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि पानी पटरियों के स्तर से नीचे था। इसलिए सेवाओं में देरी के बावजूद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।