फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गिरफ्तारी से पहले संजय राउत ने की थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, जानें क्या-क्या बोले थे?

Mon, 01 Aug 2022 01:03 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले राउत ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने खुलकर कई मसलों पर बात की थी। इस इंटरव्यू में राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक तारीफ की थी।
विज्ञापन
1 of 8
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। राउत पर मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में शामिल होने का आरोप है। सोमवार को ईडी ने राउत से 16 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले राउत ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने खुलकर कई मसलों पर बात की थी। इस इंटरव्यू में राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक तारीफ की थी। अब राउत का वो इंटरव्यू वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस इंटरव्यू में संजय राउत ने प्रधानमंत्री के लिए क्या-क्या कहा था? 
 
विज्ञापन

2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
‘ठाकरे परिवार और मोदी का रिश्ता पुराना’
जब उद्धव ठाकरे दिल्ली आए थे, तब उन्होंने एक घंटे पीएम मोदी से मुलाकात की। कहा जाता है कि इस दौरान उन्होंने गठबंधन को लेकर भी चर्चा की। इसका जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा, 'नरेंद्र मोदी और ठाकरे परिवार में  पुराना रिश्ता है। हम सत्ता में रहें या न रहें। चाहे बीजेपी ने हमारे साथ किसी भी तरह की राजनीति की हो। हम भी मोदी जी को मानते हैं। हम अमित शाह जी को भी मानते हैं। वह देश के गृहमंत्री हैं। नेता हैं। और उद्धव ठाकरे और नरेंद्र मोदी में एक इमोशनल रिश्ता रहा है। उस नाते अगर वो मिलने गए हैं... और बाद में आधा-पौने घंटे बात हो गई तो... हो गई।' 


 
विज्ञापन

3 of 8
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@Bjp4india
‘आज जो भाजपा है, वो मोदी जी की वजह से’
ठाकरे परिवार शिवसेना के लिए क्यों जरूरी है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने संजय राउत ने कहा, 'जैसे बीजेपी को मोदी की जरूरत है, उसी तरह शिवसेना को ठाकरे परिवार की। आज की तारीख में नरेंद्र मोदी के सिवाय बीजेपी का अस्तित्व देख सकते हैं क्या आप? आज जो भाजपा का विस्तार हुआ है वो नरेंद्र मोदी की ताकत है। उनका ग्लैमर है। उनकी प्रतिष्ठा है। उसी तरह उद्धव ठाकरे का है।' 
 

4 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
‘पीएम मोदी भाजपा के श्रीकृष्ण हैं’ 
उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने तो कैबिनेट में आदित्य ठाकरे भी आ गए। क्या शिवसेना भी वंशवाद को बढ़ावा दे रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए संजय राउत ने  कहा, ‘एक आदमी जब सबकुछ करता है तो उसी के नाम पर पार्टी चलती है। भाजपा को ही देख लीजिए। आज नरेंद्र मोदी भाजपा के श्रीकृष्ण हैं। आज उनके नाम से ही पूरी पार्टी चल रही है। इसलिए जिसको लोग स्वीकार करेंगे, वही आगे बढ़ेगा।’ 
 
विज्ञापन

5 of 8
बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
‘मोदी जब तक रहेंगे देश हित में काम करेंगे’
संजय राउत से सवाल पूछा गया कि भविष्य के लिए बेहतर प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा? शरद पवार या राहुल गांधी...? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'अभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनका कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। मोदी जब तक रहेंगे देशहित में काम करेंगे।' 

राउत से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी सवाल हुआ। पूछा गया कि क्या इस बार भी भाजपा ही जीतेगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'बोल नहीं सकता... लेकिन भाजपा मजबूत पार्टी है। अंतरराष्ट्रीय पार्टी है।'
 
विज्ञापन

6 of 8
उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
‘मुझे देवेंद्र फडणवीस के साथ हमदर्दी है’ 
आखिर क्या कारण है कि एक महीने के बाद भी एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पा रहा है? क्या देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बना दिया गया है इसलिए? इसका जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा, 'नहीं... नहीं, हम सबको देवेंद्र फडणवीस के साथ हमदर्दी है। वह ढाई साल से मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। वह उसके हकदार थे। और अब जब सरकार बनी तो उन्हें अलग कर दिया गया। वो हमारे दोस्त हैं... हमारे आंखों में आंसू आ गए।  '
 
विज्ञापन

7 of 8
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
‘आज तक पात्रा चॉल नहीं देखा’
राउत से सवाल पूछा गया कि क्या आपको लग रहा है कि आप गिरफ्तार हो सकते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'देखिए, मेरा कोई केस नहीं है। लेकिन जब-जब मुझे बुलाया जाएगा मैं ईडी के सामने पेश हो जाऊंगा। जब तक मेरा देश की संस्थाओं और न्यायपालिका पर विश्वास है तब तक मैं जाऊंगा। मैंने आज तक पात्रा चॉल देखा भी नहीं है। इसके बारे में तो मुझे एक-दो साल पहले मालूम चला जब अखबारों में इसकी खबरें छपने लगीं।' 

 
विज्ञापन

8 of 8
संजय राउत और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
‘55 लाख रुपये लिया था’
संजय राउत से आगे पात्रा चॉल के मुख्य आरोपी प्रवीण राउत से संबंधों और उनके द्वारा संजय राउत की पत्नी को दी गई रकम के बारे में सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हां, प्रवीण से मेरे संबंध है। मेरे दोस्त हैं। सभी के दोस्त होते हैं। भाजपा वालों के भी दोस्त हैं।' 

संजय से आगे सवाल पूछा गया कि इल्जाम ये है कि प्रवीण की कंपनी को ठेका मिला और उन्होंने आपकी पत्नी वर्षा राउत को X अकाउंट दिया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'X अकाउंट नहीं... वो 55 लाख रुपये हैं। 13 साल पहले का मामला है। उस वक्त पात्रा चॉल का मामला नहीं था। आप इसे रहने दीजिए... राजनीति के बारे में कुछ भी पूछ लीजिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें