महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज तय हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन तो झारखंड में इंडिया गठबंधन आगे है। महाराष्ट्र की बात करें तो भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया, जबकि महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर ही सिमट गया। वहीं झारखंड में झामुमो और इंडिया गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 50 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।
विज्ञापन
2 of 9
विधानसभा चुनाव के नतीजे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। लोग यहां ढोल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। बारामती विधानसभा से राकांपा नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसे देखते हुए उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
3 of 9
विधानसभा चुनाव के नतीजे
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में महायुति के 145 के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर मुंबई भाजपा कार्यालय में मिठाइयां लाई गई हैं। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और राकांपा के अजित पवार एक साथ नजर आए।
4 of 9
विधानसभा चुनाव के नतीजे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में एकबार फिर महायुति की सरकार बनने और राकांपा के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने गुलाबी रंग चुना।
विज्ञापन
5 of 9
विधानसबा चुनाव नतीजे
- फोटो : PTI
झारखंड में झामुमो गठबंधन के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद पार्टी कार्यलयों में मिठाइयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान झामुमो नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ दिखे।
विज्ञापन
6 of 9
विधानसभा चुनाव नतीजे
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए जलेबी बनाते दिखे।
विज्ञापन
7 of 9
चुनाव नतीजे
- फोटो : PTI
वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें मिठाई खिलाईं।
8 of 9
विधानसभा चुनाव नतीजे
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया
उत्तर प्रदेश उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। सीएम योगी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। जीत से खुश कार्यकर्ता कार्यालय में जश्न मना रहे हैं।