चंद्रग्रहण...
- फोटो : PTI
यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोग इस नजारे को नहीं देख पाए
भारत के कई हिस्सों में लोगों ने ब्लडमून देखा तो जापान में बादल छाए रहने की वजह से लोग इस घटना को नहीं देख पाए। प्रशांत और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में यह घटना आधी रात से पहले दिखाई दी तो वहीं हवाई और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में यह सुबह के समय दिखाई दिया। अमेरिका के पूर्वी तट क्षेत्र के लोगों को भी निराश होना पड़ा तो यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोग भी इस नजारे को नहीं देख पाए।