फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varsha Priyadarshini: तस्वीरों में देखिए कौन हैं अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी, जिनके सांसद पति ने आठ साल तक संबंध नहीं बनाने का आरोप लगाया

Sat, 04 Jun 2022 10:28 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और उनके सांसद पति अनुभव मोहंती इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कारण अनुभव मोहंती का वो केस, जिसमें उन्होंने अपनी अभिनेत्री पत्नी पर आठ साल से शारीरिक संबंध नहीं बनाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
1 of 8
वर्षा और अनुभव - फोटो : अमर उजाला
उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और उनके सांसद पति अनुभव मोहंती इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कारण अनुभव मोहंती का वो केस, जिसमें उन्होंने अपनी अभिनेत्री पत्नी पर आठ साल से शारीरिक संबंध नहीं बनाने का आरोप लगाया है। 

आइए जानते हैं कि कि आखिर क्या है पूरा मामला? अनुभव मोहंती और अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी कौन हैं? क्या है दोनों की लव स्टोरी? 
विज्ञापन

2 of 8
वर्षा प्रियदर्शिनी और अनुभव मोहंती - फोटो : अमर उजाला
पहले अनुभव के बारे में जान लीजिए
अनुभव मोहंती का कॅरियर भी बतौर एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर ही शुरू हुआ था। 40 साल के अनुभव का जन्म 24 दिसंबर 1981 को ओडिशा के कटक में हुआ था। अनुभव ओडिशा के सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के लोकसभा सांसद हैं। पहली बार 2014 में उन्हें बीजद ने राज्यसभा भेजा था। 2014 में ही अनुभव ने उड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी के साथ शादी कर ली थी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
वर्षा प्रियदर्शिनी और अनुभव मोहंती - फोटो : अमर उजाला
वर्षा प्रियदर्शिनी कौन हैं? 
उड़िया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी का जन्म सात अगस्त 1984 को ओडिशा के कटक में हुआ था। 37 साल की वर्षा ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। उन्होंने नौ बंगाली फिल्मों में एक्टिंग की और फिर 2003 से वह उड़िया फिल्मों में आ गईं। वर्षा ने अब तक 30 से ज्यादा उड़िया फिल्मों में काम किया है। 
 

4 of 8
वर्षा और अनुभव - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के सेट पर हुई मुलाकात
बताया जाता है कि वर्षा और अनुभव की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। करीब तीन साल डेट करने के बाद 2014 में दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन

5 of 8
वर्षा प्रियदर्शिनी- अनुभव मोहंती - फोटो : सोशल मीडिया
क्या लगाया है आरोप? 
अनुभव मोहंती और वर्षा के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। सांसद अनुभव मोहंती कई बार सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी को लेकर खुलासा कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पत्नी के साथ यौन संबंधों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, हमारी शादी को आठ साल हो गए हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी पत्नी वर्षा ने संबंध बनाने की इजाजत नहीं दी है। मैं मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं। कोई कितने दिन और इंतजार करे, मैं अपनी पत्नी से तलाक चाहता हूं, लेकिन अभी मामला कोर्ट में है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
वर्षा प्रियदर्शिनी और अनुभव मोहंती - फोटो : twitter@ AnubhavMohanty_ & VarshaPriyadar3
दो साल के अंदर अनबन की खबरें आने लगी थी
अनुभव मोहंती और वर्षा ने 2014 में शादी की। दो साल के अंदर ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं। 2016 में पहली बार अनुभव मोहंती ने अपनी पत्नी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा था कि हमारी शादी को दो साल बीत गए हैं, लेकिन पत्नी प्रियदर्शिनी यौन संबंध बनाने की अनुमति नहीं देती हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
वर्षा और अनुभव - फोटो : अमर उजाला
2020 में दाखिल की तलाक की अर्जी
अनुभव मोहंती ने पत्नी प्रियदर्शनी से तलाक लेने के लिए 2020 में कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वर्षा ने भी मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन

8 of 8
वर्षा और अनुभव - फोटो : अमर उजाला
अभी कोर्ट से क्या फैसला आया?
तलाक मामले से हटकर अनुभव मोहंती ने वर्षा के खिलाफ अदालत में एक और याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि, वर्षा उनका पैतृक आवास खाली कर दें, मैं उनके लिए अलग घर की व्यवस्था करने को तैयार हूं। इसके अलावा दूसरी याचिका में उन्होंने वर्षा के आय के स्रोतों का खुलासा करने की भी मांग की थी। बीते सप्ताह अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कटक के एडीजेएम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने वर्षा प्रियदर्शनी को आदेश दिया है कि वे दो महीने के अंदर अनुभव मोहंती के पैतृक आवास को खाली कर दें। वहीं, अनुभव मोहंती को हर महीने 30 हजार रुपये गुजारे के लिए वर्षा को देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें