फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, मुलायम की छोटी बहू से, बड़ी रोमांचक है इनकी लव स्टोरी

Tue, 24 Jan 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
Prateek-Aparna
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से टिकट मिल गया है। इसी के साथ उनका सियासी सफर भी शुरू हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अपर्णा से कैसे मिले प्रतीक यादव। आइए हम बताते हैं अपर्णा-प्रतीक की लव स्टोरी की कहानी। मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की थी।
विज्ञापन

2 of 10
Prateek-Aparna
अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कह सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 10
Prateek-Aparna
2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।

4 of 10
Prateek-Aparna
अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ले चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Prateek-Aparna
मुलायम सिंह के बड़े बेटे अखिलेश यादव जहां यूपी के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं वहीं प्रतीक राजनीति से बहुत दूर हैं। जानकारों की मानें तो प्रतीक खुद राजनीति में नहीं आना चाहते वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चा‌हते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Prateek-Aparna
अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है। प्रथमा का पहला जन्मदिन पिछले साल नवंबर में बड़ी धूमधाम से बनाया गया था। इस जन्मदिन में भी देशभर के सेलिब्रेटीज आए थे।
विज्ञापन

7 of 10
Prateek-Aparna
प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। अपनी पत्नी अपर्णा को प्रतीक हर तरह की आजादी देते हैं। इसका उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करके अपर्णा यादव सुर्खियों में आ गई थी।

8 of 10
Aparna
अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को 'भोकाल मंत्रालय' का नाम भी दिया था। अपर्णा यादव समाज सेविका भी हैं। वो एक हर्ष संस्‍था भी चलाती हैं। ये संभव है कि डिंपल की तरह अपर्णा भी आने वाले समय में राजनीति में उतर आए।

9 of 10
prateek
अपर्णा और प्रतीक भी अपने अलग-अलग शौक रखते हैं। प्रतीक यादव रियल एस्टेट के बिजनेस के साथ ही बॉडी बिल्डिंग का शौक भी रखते हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ में अपना जिम भी खोला है।
विज्ञापन

10 of 10
Aparna
वहीं अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्‍त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। अपर्णा को गाने का शौक है। वो एक लोक ‌गायिका भी हैं। अपर्णा ने सपा के प्रचार के लिए एक गाना भी कंपोज किया था। अपर्णा  लखनऊ के पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें