लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 48 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतदान में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और 5409 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री, विपक्षी नेता समेत कई बड़े चेहरों ने मतदान किया।
विज्ञापन
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने डाला वोट
2 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला। वह अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने किया मतदान
3 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। सीएम शिंदे ने कहा कि वोट देने का अधिकार एक बहुत ही मूल्यवान अधिकार है। उन्होंने कहा, "आपका एक वोट देश का विकास करेगा और देश को महाशक्ति बनने में मदद करेगा।"
पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी ने भी डाला वोट
4 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद स्मृति ईरानी ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, "यह देश के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।"
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने डाला वोट
5 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
शिवसेना(यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पुणे के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रश्मी और बेटे आदित्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बृजभूषण को अपने बेटे से दोगुने वोट की उम्मीद
6 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
भाजपा के सांसद बृज भूषण सिंह ने भी अपना वोट डाला। उनके बेटे करण भूषण सिंह कैसरगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बात करते हुए बृज भूषण ने कहा, "कैसरगंज के लोग उन्हें (करण भूषण) दोगुने वोटों से जीता रही हैं।"
विज्ञापन
मायावती को बदलाव की उम्मीद
7 of 8
लोकसभा चुनाव
- फोटो : PTI
लखनऊ के एक मतदान केंद्र में बसपा प्रमुख मायावती ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि वह बदलाव की उम्मीद कर रही है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी सोमवार को मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का क्षण है. 140 करोड़ लोगों के चुनाव में भाग लेना गर्व का क्षण है। आज मतदान की प्रक्रिया बहुत सहज रही और मैं बधाई देना चाहता हूं। भारत के चुनाव आयोग और देश भर में काम कर रहे सभी अधिकारियों से इन चुनावों में मतदान करना वास्तव में गर्व का क्षण है। मैं प्रत्येक मतदाता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें।"