उत्तराखंड में 11 अप्रैल को लोकसभा की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। ये सीटें- अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार हैं। इनमें से तीन सीटें गढ़वाल मंडल और दो सीटें कुमाऊं मंडल में हैं। कहा जा रहा है कि यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस चुनावी रण में दोनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गजों को मैदान उतारा है। जानिए उत्तराखंड के आम चुनावों में किस पार्टी के नेता का मुकाबला किससे होगा?