फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारों पर मिल रही फ्लैट एक लाख रुपये की छूट, सेडान कार खरीदने का बेहतरीन मौका

Wed, 10 Apr 2019 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Sedan Cars - फोटो : सांकेतिक
नवरात्रों में कारों पर शानदार मिलना जारी है। कार कंपनियों की गिरती सेल ने ऑटो कंपनियों की नींद उड़ा दी है। ऑटो कंपनियां अपनी सेल बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स को जारी रखे हुए हैं। कई कंपनियां अपनी कारों पर 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। हम आपको बता रहे हैं कि किन कारों पर मिल रहा है एक लाख तक की छूट...
 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन एमियो

2 of 9
Volkswagen Ameo
फॉक्सवैगन अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार पर 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। एमियो की टक्कर होंडा अमेज, मारुति डिजायर, पोर्ड एस्पायर और ह्यूंदै एक्सेंट से है। इसके अलावा कंपनी अपनी इस कार पर ऑफ्टर सेल्स सर्विस स्कीम भी ऑफर कर रही है। स्कीम में 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और कुछ मॉडल्स पर 25 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस मिलेगा। सर्विस पैकेज की बात करें, तो 4 साल की वारंटी के साथ 4 साल का रोड साइड असिस्टेंस के साथ पहले साल लेबर फ्री सर्विस भी मिलेगी।
 
विज्ञापन

निसान सनी

3 of 9
nissan sunny
निसान अपनी इस इकलौती सेडान पर 92 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ अतिरिक्त एक्सचेंज स्कीम और फाइनेंस स्कीम देगी। इस स्कीम की कुल वेल्यू 1 लाख रुपये के आसपास है। स्कीम में 62 रुपये का डायरेक्ट कैशबैक, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 0 प्रतिशत पर फाइनेंस उपलब्ध है। वहीं 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। वहीं यह ऑफर केवल 2018 के बने मॉडल्स पर ही मिलेगा।
 

फॉक्सवैगन वेंटो

4 of 9
Volkswagen Vento GT TSI
फॉक्सवैगन अपनी सी सेगमेंट सेडान कार वेंटो पर 1.25 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वेंटो का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सियाज और ह्यूंदै वरना से है। कंपनी वेंटो पर 50 हजार रुपये का डायरेक्ट कैश बैक, 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं चुनिंदा मॉडल्स पर 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस, और 25 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस ऑफर कर रही है। वहीं कंपनी 4 साल का वारंटी पैकेज, चार साल तक रोड साइड असिस्टेंस और पहले साल लेबर फ्री सर्विस भी ऑफर कर रही है।
 
विज्ञापन

टोयोटा यारिस

5 of 9
Toyota Yaris Launch
टोयोटा अपनी सेडार कार पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। यारिस की टक्कर सिटी, मारुति सियाज और ह्यूंदै वरना से है। हालांकि यारिस इतना शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिनकी उम्मीद जताई जा रही थी। कंपनी यारिस पर 1.34 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 84 हजार रुपये का कैशबैक और अगर आप टोयोटा फाइनेंस से कार खरीदते हैं, तो एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। साथ ही अतिरिक्त 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 30 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
 
विज्ञापन

होंडा BR-V

6 of 9
Honda BR-V
होंडा BR-V का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और निसान किक्स से है। होंडा BR-V पर कंपनी तकरीबन 90 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस स्कीम में 40 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पहले साल इंश्योरेंस फ्री दे रही है। साथ रही होंडा अपनी इस गाड़ी पर 16 हजार रुपये की एसेसरीज भी मुफ्त दे रही है।
 
विज्ञापन

टोयोटा कोरोला

7 of 9
new-toyota-corolla-altis 2019
कंपनी अपनी लग्जरी डी-सेगमेंट सेडान कार टोयोटा कोरोला पर 1 लाख 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। खबरें हैं कि टोयोटा कोरोला को अपडेट करने की योजना बना रही है। कंपनी कोरोला अल्टिस पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 40 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, इस महीने कार खरीदने पर 60 हजार रुपये की एसेसरीज भी मुफ्त मिलेंगी।
 

हुंडई एलांट्रा

8 of 9
Hyundai Elantra Sport
एलांट्रा ह्यूंदै की फ्लैगशिप सेडान कार है। कंपनी एलांट्रा पर 2 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस स्कीम में एक्सचेंज बोनस समेत दूसरी फायदे शामिल हैं। वहीं कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन एलांट्रा को अगले साल लान्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै टूसों

9 of 9
Hyundai tuscon
ह्यूंदै अपनी प्रीमियम एसयूवी टूसों पर एक लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। टूसों की टक्कर जीप कंपास, होंडा सीआर-वी से है। वहीं ह्यूंदै जल्द ही टूसों का नया वर्जन भी लान्च करेगी, जो वर्तमान मॉडल से बेहतर होगा। ह्यूंदै अपनी इस एसयूवी पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें