रोड शो के दौरान उर्मिला मातोंडकर
मशहूर अदाकारा उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से है। उर्मिला ने हाल में ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद अपने एक बयान की वजह से उर्मिला विवादों में घिर गई थीं, जिसे आज उन्होंने निराधार बताते हुए खारिज किया।