आज देशभर के 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। आज तीसरे चरण का मतदान जारी है।
विज्ञापन
2 of 15
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आपका वोट बहुत कीमती है जो देश को आकार देगा।
विज्ञापन
3 of 15
अमित शाह
- फोटो : ANI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा सब-जोनल ऑफिस में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।
4 of 15
अन्ना हजारे
- फोटो : ANI
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में वोट डालने के बाद उंगली पर लगा स्याही का निशान दिखाते हुए।
विज्ञापन
5 of 15
शशि थरूर
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
विज्ञापन
6 of 15
पी. विजयन
- फोटो : ANI
केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कन्नुर जिले के पिनारई में मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।
विज्ञापन
7 of 15
नवीन पटनायक
- फोटो : ANI
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए भुवनेश्वर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।
8 of 15
विजय रुपाणी
- फोटो : ANI
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी अंजलि के साथ अपना वोट डाला।
9 of 15
हार्दिक पटेल
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद हार्दिक ने कहा चौकीदार ढूंढना होगा तो मैं नेपाल चला जाऊंगा। मुझे देश में पीएम चाहिए जो इस देश की अर्थव्यवस्था को, शिक्षा को, युवाओं और जवानों को मजबूत कर सके।
10 of 15
मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुलबरगा से उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने वहां के पोलिंग बूथ नंबर 119 पर अपना वोट डाला।
11 of 15
मनमोहन सिंह
- फोटो : ANI
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिसपुर में अपना वोट डालने के बाद वापस लौटते हुए।
12 of 15
अरुण जेटली
- फोटो : ANI
वित्त मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
13 of 15
लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : ANI
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिंदी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 30 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि आडवाणी ने बिना लोकसभा चुनाव लड़े वोट डाला हो।
14 of 15
भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में मतदान केंद्र संख्या 55 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, हमें पार्टी और हमारे उम्मीदवारों के पक्ष में जो कहना था वो हमने कहा, बाकी अब मतदाता तय करेंगे। वो असली जज हैं।