फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के घोषणापत्र में ये 10 बड़े वादे, राहुल ने चला मास्टर स्ट्रोक

Tue, 02 Apr 2019 07:20 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कांग्रेस का घोषणापत्र - फोटो : PTI
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें गरीबों को न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत सालाना 72 हजार रुपये देने सहित कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए लोकलुभावन वादे किए हैं। राहुल गांधी ने संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, घोषणापत्र समिति के प्रमुख पी चिदंबरम और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र पैनल ने लोगों की आवाज को शब्दों में ढाला है। इस घोषणापत्र की 10 बड़ी बातें विस्तार से जानिए।

 
विज्ञापन

2 of 11
कांग्रेस का घोषणापत्र - फोटो : PTI

न्यूनतम आय योजना (न्याय)

घोषणापत्र में ‘न्याय’ योजना का प्रमुखता से जिक्र है जिसके तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के वादा किया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में सबसे प्रमुख वादा है न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’। इसके तहत समाज के सबसे गरीब लोगों को 72,000 रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीबी हटाने के लिए न्यूनतम आय योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत देश के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों को प्रति माह 6,000 रुपये दिए जाएंगे। न्याय को इस चुनाव में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 11
किसान - फोटो : Social Media

किसान 

घोषणापत्र में किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अलग बजट के प्रावधान का वादा किया गया है। किसानों के लिए बड़े एलान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए अलग बजट होगा। किसान ईमानदार हैं । हमने निर्णय लिया है कि कर्ज अदायगी नहीं करने पर किसानों के खिलाफ फौजदारी अपराध का मामला दर्ज नहीं होगा, दीवानी अपराध का मामला होगा।  

 

4 of 11
परीक्षा देते विद्यार्थी। (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

रोजगार 

पार्टी ने सरकारी सेवाओं की 22 लाख रिक्तियों को भरने का वादा किया है। ग्रामीण स्तर पर हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने का भी घोषणापत्र में जिक्र है। राहुल गांधी दो दिन पहले ही इस तरह का वादा कर चुके थे। इसे भी घोषणापत्र में शामिल किया गया है। राहुल गांधी ने कहा, रोजगार का मुद्दा दूसरा बड़ा वादा है। 22 लाख सरकारी नौकरियां रिक्त हैं। इन रिक्तियों को एक साल में भरा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कारोबार शुरू करेंगे तो तीन साल तक किसी अनुमति की जरूरत नहीं होगी। मनरेगा में कार्य दिवसों की संख्या को 100 दिन से बढ़कर 150 दिन किया जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 11
राफेल विमान

राफेल 

कांग्रेस ने कहा कि राफेल और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच कराई जाएगी। बता दें कि राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस, मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। राहुल अपनी हर रैली में राफेल का मुद्दा जोर शोर से उठाते हैं। उनका आरोप है कि राफेल डील में करोड़ों का घोटाला हुआ है और मोदी सरकार ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है। वह हर रैली में अनिल अंबानी, विजय माल्या, नीरव मोदी का नाम लेकर पीएम को घेरते हैं। कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि सत्ता में आने पर वह राफेल डील की जांच कराएगी।  

 
विज्ञापन

6 of 11
भारत-पाकिस्तान

पाकिस्तान 

कांग्रेस ने यह भी वादा किया कि पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डालकर उसकी धरती से चलने वाली आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। हम दुनिया के आम देशों को पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए लामबंद करेंगे कि पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित होने वाले आतंकवादियों और आतंकवादी समूहों पर रोक लगाए। आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी हमारा जोर होगा।  

 
विज्ञापन

7 of 11
भारतीय अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था 

राहुल  कहा कि फिलहाल देश में ‘आर्थिक आपातकाल’ की स्थिति है और कांग्रेस की सरकार बनने पर अर्थव्यवस्था की गति तेज करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस कहती रही है कि नोटबंदी और जीएसटी लागू कर मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था की रफ्तार को कम किया है। इससे लोगों की नौकरियां गई हैं और बेरोजगारी बढ़ी है। नोटबंदी के बाद जीडीपी के आंकड़े में आई गिरावट इसका सबूत है। 

 

8 of 11
जम्मू-कश्मीर (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर 

घोषणापत्र में कहा गया है- कांग्रेस इस बात को दोहराती है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम राज्य के अनुपम इतिहास और उन अद्वितीय परिस्थितियों का भी सम्मान करते हैं, जिनके तहत राज्य ने भारत में विलय को स्वीकार किया, जिसके वजह से भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल किया गया। इस संवैधानिक स्थिति को बदलने की न तो अनुमति दी जाएगी, न ही ऐसा कुछ भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही इसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम औरअशांत क्षेत्र अधिनियम की समीक्षा की जाएगी। सुरक्षा की जरुरतों और मानवाधिकारों के संरक्षण में संतुलन के लिए कानूनी प्रावधानों में उपयुक्त बदलाव किए जाएंगे।

 

9 of 11
लड़कियों की शिक्षा - फोटो : self

शिक्षा व स्वास्थ्य 

राहुल ने कहा कि शिक्षा के लिए बजट का छह फीसदी खर्च किया जाएगा और गरीब से गरीब व्यक्ति को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जाएगी। घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस वायदा करती है शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों का व्यापक विस्तार करते हुए, प्रशिक्षित अध्यापकों, डाक्टर, नर्स, परा-चिकित्सा तकनीशियनों, अनुदेशकों और प्रशासकों के लिए लाखों नए रोजगारों का सृजन करगी।

 

10 of 11
प्रतीकात्मक

कमजोर तबका  

कांग्रेस ने यह भी वादा किया कि अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों को सुनिश्चित करने के साथ ही उनके विकास के लिए कदम उठाए जाएंगे और न्यायपालिका में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें कहा गया है- कांग्रेस महिलाओं, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने का वायदा करती है। बिना किसी डर या पक्षपात के कानून का पालन किया जाएगा और अपराधियों को खुलेआम सड़को पर नहीं घूमनेदिया जाएगा। 
 
 
विज्ञापन

11 of 11
महिलाओं के खिलाफ अपराध (प्रतीकात्मक) - फोटो : pexels.com

महिला सुरक्षा व आरक्षण

पार्टी ने महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का वादा करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने के साथ ही केंद्र सरकार की नौकरियों में उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें