लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी सरगर्मी जोरों पर है। नेताओं के पाला बदलने और उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर चरम पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सबकी नजरें हैं। खासतौर पर भाजपा के लिए ये प्रदेश बेहद अहम है। भाजपा में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। इस बीच खबर ये है कि कुछ बड़े नेताओं की सीटो में बदलाव हो सकता है। कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं। कुछ तो खुद ही मौजूदा सीट से लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और कुछ को पार्टी ही नहीं लड़ाना चाहती है। बताया जा रहा है कि पश्चिम और बृज की 27 सीटों में से एक दर्जन पर नए चेहरे उतारे जा सकते हैं। आइए जानते हैं किन सांसदों की सीट बदलने की चर्चा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
uma bharti
- फोटो : PTI
झांसी से मौजूदा सांसद उमा भारती चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर चुकी हैं। ऐसा हुआ तो झांसी से रामरतन कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा या विधायक रवि शर्मा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 9
varun gandhi
- फोटो : ANI
सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से ताल ठोक सकते हैं।
4 of 9
मेनका गांधी
- फोटो : AmarUjala
मेनका गांधी को आंवला या हरियाणा की करनाल सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
vk singh
- फोटो : pti
गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह को इस बार हरियाणा से टिकट दिया जा सकता है। उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।
विज्ञापन
6 of 9
Piyush Goyal
- फोटो : PTI
रेल मंत्री पीयूष गोयल गाजियाबाद से मैदान में उतर सकता हैं। हालांकि यहां विधायक सतीश शर्मा भी दावेदार हैं।
विज्ञापन
7 of 9
hema malini
- फोटो : ani
मथुरा से सांसद हेमा मालिनी फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ सकती हैं और मथुरा से यूपी के मंत्री श्रीकांत शर्मा को टिकट मिल सकता है।
8 of 9
साक्षी महाराज
साक्षी महाराज उन्नाव से टिकट पर अड़े हैं जबकि यहां से विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित की उम्मीदवारी की चर्चा है।