फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मौसम में सांसद बनने को बेताब फिल्म सितारे, किया सियासी दलों का रुख

Wed, 27 Mar 2019 09:54 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
उर्मिला मातोंडकर-नुसरत जहां - फोटो : social Media
लोकसभा चुनाव 2019 गहमागहमी चरम पर है। मतदान में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। नेताओं का इधर से उधर आना-जाना लगा है। चुनावी मौसम में एक्टरों का राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला भी तेज हो गया है। मोहन बाबू, मौसमी चटर्जी, जया प्रदा जैसे कलाकार पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों का हाथ थाम चुके हैं। बुधवार को कुछ और फिल्म कलाकारों ने सियासी दलों की ओर रुख किया। अब तक कौन-कौन से कलाकार सियासी दलों में शामिल हो चुके हैं जानिए।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
उर्मिला मातोंडकर  - फोटो : PTI
उर्मिला मातोंडकर 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर 27 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस दौरान कांग्रेस की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, संजय निरुपम और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा भी मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उर्मिला ने कहा कि वह राजनीति में पूरी गंभीरता के साथ उतर रही हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 9
जया प्रदा - फोटो : ani
जया प्रदा

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व समाजवादी पार्टी की नेता जया प्रदा 26 मार्च को भाजपा में शामिल हो गईं। जया ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1994 में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से की थी। बाद में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। 2012 में सपा से निष्कासित होने के बाद अमर सिंह के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोक मंच पार्टी बनाई। जया को भाजपा ने रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
 

4 of 9
नुसरत जहां - फोटो : twitter
नुसरत जहां

चुनावी मौसम में बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां भी इस बार तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। टीएमसी ने उन्हें उत्तरी 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। प. बंगाल के दर्शकों पर उनका जादू खूब चलता है, देखना है सियासत के मैदान में वह कितना रंग जमा पाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
मिमि चक्रवर्ती - फोटो : twitter
मिमी चक्रवर्ती

नुसरत की तर्ज पर बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती भी टीएमसी में शामिल हो चुकी हैं। मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली हैं। उन्हें टीएमसी ने दक्षिण कोलकाता के जाधवपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन

6 of 9
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) - फोटो : ani
दिनेश लाल यादव निरहुआ

भोजपुरी सिंगर और मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार कहा जाता है। भाजपा निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट दे सकती है।  
विज्ञापन

7 of 9
रवि किशन - फोटो : ani
रवि किशन

भोजपुरी अभिनेता रवि किशन 19 फरवरी 2019 को भाजपा में शामिल हुए थे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मनोज तिवारी भी मौजूद थे। रवि किशन चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन किस सीट से लड़ेंगे इसकी घोषणा अभी होना बाकी है। हालांकि चर्चा यूपी के गोरखपुर सीट की है। 
 

8 of 9
मौसमी चटर्जी  - फोटो : twitter
मौसमी चटर्जी 

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी दो जनवरी 2019 को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गईं। मौसमी ने पहली बार 2004 में कांग्रेस के टिकट पर बंगाल से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।  

 
विज्ञापन

9 of 9
मोहन बाबू - फोटो : twitter
मांचु मोहन बाबू
टॉलीवुड अभिनेता मांचु मोहन बाबू वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चीफ वाईएस जगनमोहन रेड्डी की मौजूदगी में 26 मार्च को पार्टी में शामिल हो गए। हाल ही में मोहन बाबू ने छात्रों की लंबित फीस भरपाई को लेकर टीडीपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें