लोकसभा चुनाव 2019 गहमागहमी चरम पर है। मतदान में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। नेताओं का इधर से उधर आना-जाना लगा है। चुनावी मौसम में एक्टरों का राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला भी तेज हो गया है। मोहन बाबू, मौसमी चटर्जी, जया प्रदा जैसे कलाकार पहले ही विभिन्न राजनीतिक दलों का हाथ थाम चुके हैं। बुधवार को कुछ और फिल्म कलाकारों ने सियासी दलों की ओर रुख किया। अब तक कौन-कौन से कलाकार सियासी दलों में शामिल हो चुके हैं जानिए।