लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने पिछली बार से ज्यादा बड़ा जनादेश दिया है। चुनाव में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है। ज्यादातर उम्मीदवारों को मोदी लहर का फायदा मिला है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बेशक अमेठी से हार गए लेकिन उन्हें वायनाड से रिकॉर्ड चार लाख से ज्यादा वोट से जीत मिली है। आज हम आपको बताते हैं उन नेताओं के नाम जिन्होंने बहुत बड़े अंतर से जीत को अपने नाम किया है।
विज्ञापन
2 of 8
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
राहुल गांधी- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। जहां वह 55,120 वोटों से अपने गढ़ अमेठी मे हार गए वहीं 4 लाख 31 हजार 770 वोटों से उन्हें वायनाड में जीत मिली। वहीं उनके खिलाफ मैदान में उतरे सीपीआई के पीपी सुनीर को 2 लाख 51 हजार वोट मिले।
विज्ञापन
3 of 8
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमित शाह- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ा। इससे पहले यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ा करते थे। शाह ने यहां 5 लाख 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के सी जी चावड़ा को हराया है। इस सीट पर भाजपा 1989 से जीत हासिल करती आ रही है।
4 of 8
संजय भाटिया (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
संजय भाटिया- हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा उम्मीदवार संजय भाटिया ने छह लाख 56 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया है।
विज्ञापन
5 of 8
सुभाष चंद्र बहेड़िया (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
सुभाष चंद्र बहेड़िया- राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र ने छह लाख 12 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने यहां कांग्रेस के पाल शर्मा को हराया है।
विज्ञापन
6 of 8
सीआर पाटिल (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
सीआर पाटिल- गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीआर पाटिल ने छह लाख 89 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश भीमभाई पटेल को हराया है।
विज्ञापन
7 of 8
दर्शाना जर्दोश (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
दर्शाना जर्दोश- गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शाना जर्दोश ने पांच लाख 48 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के अशोक पटेल को हराया है।
कृष्णपाल गुर्जर- हरियाणा की फरीदाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने छह लाख 38 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के अवतार सिंह भडाना को हराया है।