फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के आशीर्वाद से लेकर मतदान तक, देखिए प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे की ये खास तस्वीरें

Tue, 23 Apr 2019 03:53 PM IST
paliwal पालीवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
आज लोकसभा के तीसरे चरण में 116 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।  इसमें गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह अपने गृहराज्य गुजरात जाकर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी थे। जो गांधीनगर सीट से प्रत्याशी भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान से पहले मां से आशीर्वाद भी लिया। देखिए उनके गुजरात दौरे की ये खास तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने मां हीराबेन से मिलकर आशीर्वाद लिया। पीएम जब भी अहमदाबाद जाते हैं तो मां से मुलाकात करने जरूर जाते हैं। आज जब पीएम वोट डालने के लिए अहमदाबाद पहुंचे तो उससे पहले वो हीराबेन से मिलने घर गए। उनका आशीर्वाद लेने के बाद मोदी, मतदान के लिए निकले।
विज्ञापन

3 of 15
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप एक लाल चुनरी भी दी है। मोदी की मां हीराबेन ने आज अपने बेटे नरेंद्र मोदी को पावागढ़ वाली मां की लाल चुनरी का प्रसाद दिया। देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक देवी का यह मंदिर गुजरात के पंचमहल जिले में स्थित है। दक्षिणमुखी मां काली का यह मंदिर पावागढ़ की ऊंची पहाड़ियों के बीच तकरीबन 550 मीटर की ऊंचाई पर है। शक्ति के उपासकों के लिए माता का यह मंदिर अत्यंत सिद्ध स्थान है।

4 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
वोट डालने निकलने से पहले उन्होंने कुछ देर तक मां से बात की। इस दौरान वो हीराबेन को कुछ खिलाते हुए भी देखे गए। पीएम और उनकी मां के ऐसे भावनात्मक पलों की कई तस्वीरें बीते पांच सालों में सामने आई हैं। कई मौकों पर हीराबेन, पीएम को खीर खिलाने की तस्वीरें भी देखी गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पहुंचे। एसपीजी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री मोदी घर पहुंचे और सुबह का वक्त परिवार के साथ गुजारा।
विज्ञापन

6 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
गांधीनगर स्थित प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर सुबह से ही मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। मीडिया के कैमरे पीएम की एक झलक पाने को बेचैन थे। गुजरात की सभी 26 सीटों पर आज ही मतदान है। ऐसे में पहले से ही राजधानी गांधीनगर और आसपास देशभर का मीडिया मौजूद था जो पीएम के आने की खबर के साथ ही उनके घर की ओर मुड़ गया।
विज्ञापन

7 of 15
अमित शाह - फोटो : ANI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से प्रत्याशी हैं। मतदान स्थल के बाहर वो प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार करते दिखे। शाह के साथ उनके बेटे, बहू और पौत्री भी देखी गई।

8 of 15
अमित शाह - फोटो : ANI
इस दौरान अमित शाह के साथ स्थानीय नेताओं की पूरी टीम थी। अमित शाह, आडवाणी की उसी गांधीनगर सीट से लड़ रहे हैं जहां से पार्टी के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी छह बार जीत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन इस बार उनको टिकट नहीं दिया गया।

9 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पड़ोसियों से भी मुलाकात कर हाल-चाल लिया। कई पड़ोसी पीएम के चरण स्पर्श करते नजर आए।

10 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
कई लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रणाम किया तो कई तस्वीरें खिंचाने के लिए थोड़े बेचैन दिखे।

11 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए अमित शाह का पूरा परिवार भी पहुंचा था। पीएम ने अमित शाह की पौत्री को गोद में लिया और उसे दुलारते भी दिखे। 

12 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
काफी देर तक प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह की पौत्री को गोद में लिए रहे। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों की ओर देखते हुए 'वी' (विक्ट्री-विजय) का साइन भी बनाया।

13 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मां का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में निशान उच्चतर माध्यमिक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दिसंबर 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी पीएम का वोट रानिप के मतदान केंद्र पर ही था।

14 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
वोट डालने के बाद 200 मीटर से ज्यादा वह पैदल चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, कोई भी उम्मीदवार अथवा नेता या अन्य व्यक्ति मतदान केंद्र के 50 मीटर के दायरे में बेवजह नहीं घूम सकता।
विज्ञापन

15 of 15
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
वोट डालने के बाद वापस जाने से पहले खुली जीप में सवार होने के बाद उन्होंने कहा कि मतदान करने का कर्तव्य निभा कर उन्हें गौरव हुआ। उन्होंने युवा मतदाताओं से शत-प्रतिशत वोट डालने की अपील की। उन्होंने मतदान की कुंभ स्नान से तुलना करते हुए कहा कि सदी को उज्जवल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें