अर्जुन सिंह
- फोटो : Amar Ujala
टीएमसी विधायक अर्जुन सिंह 14 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अर्जुन सिंह ने कहा कि जो टीएमसी कभी 'मां, माटी और मानुष' की बात करती है वहां अब सिर्फ 'मनी' यानी पैसा चलता था। उत्तरी 24 परगना के भाटपाड़ा से चार बार के विधायक अर्जुन सिंह, बैरकपुर से लोकसभा का टिकट चाहते थे। लेकिन यहां ममता ने दिनेश त्रिवेदी को तरजीह दी।