फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: दुल्हन से दिव्यांग तक, फर्स्ट टाइम वोटर से बुजुर्ग तक, तस्वीरों में देखें मतदाताओं का जोश

Mon, 29 Apr 2019 01:37 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सोमवार को मतदान करने से पहले वोटर आईडी दिखातीं महिलाएं - फोटो : PTI
लोकतंत्र का खूबसूरत रूप देखना हो तो मतदान वाले दिन बूथों पर पहुंच जाइए। हर हाल में अपने अधिकार का बखूबी उपयोग करते लोगों में आपको लोकतंत्र के विविध रंग देखने को मिलेंगे। आज चौथे चरण के मतदान के दौरान भी लोगों में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर अनूठा जोश देखने को मिला। लोग सुबह से ही अपने अपने घरों से निकल कर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। 
आइए, लोकतंत्र के इस पर्व की कुछ ऐसी ही तस्वीरों पर नजर डालते हैं:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जूलियो रिबेरो - फोटो : ANI
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर जूलियो रिबेरो ने वर्ली सी फेस के मतदान केंद्र में वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी भी वोट डालने पहुंचीं थीं।
विज्ञापन

3 of 7
वोट डालने पहुंची वृद्ध महिला - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के शहडोल लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 153 में 90 साल की महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चलने में असमर्थ वृद्ध महिला को व्हील चेयर से लाया गया था।

4 of 7
वोट डालने पहुंचीं वृद्ध वोटर - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के झांसी लोकसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 274-278 में एक दिव्यांग वृद्ध वोटर वोट डालने आईं। बूथ पर वोट डालने में मतदान कर्मियों ने उनकी सहायता की। 
विज्ञापन

5 of 7
मतदान करने पहुंचे दिग्गज - फोटो : ANI
इनके अलावा गिरिराज सिंह, कमलनाथ, शरद पवार, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मतोंडकर, परेश रावल समेत देश के कई दिग्गज नेता-अभिनेता और बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपने-अपने मतदान केंद्रों में वोट डाला। 

यहां विस्तार से पढ़ें, अब तक किन दिग्गजों ने डाला वोट

विज्ञापन

6 of 7
वोट डालने पहुंचीं वृद्ध महिला - फोटो : ANI
मुंबई के महीम में बेहद जोशीले अंदाज में एक वृद्ध महिला वोट डालने पहुंचीं। महिला चल-फिर पाने में असमर्थ थीं इसलिए उन्हें उनके परिवार वालों ने उन्हें कुर्सी में बिठाया, फिर कुर्सी को बांस की लकड़ियों से बांध कर मतदान कर्मियों से सहायता से उन्हें कुर्सी समेत उठा कर बूथ लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मतदान करने पहुंचीं वधू - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में लोग सुबह सात बजे से मतदान कर रहे हैं। इसी दौरान एक नवविवाहित वधू ने भी मतदान किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें