फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच में बने 10 विश्व रिकॉर्ड्स, आंद्रे रसेल और हार्दिक पांड्या ने मिलकर बदल दिया IPL का इतिहास

Mon, 29 Apr 2019 01:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल - फोटो : अमर उजाला

युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और क्रिस लिन के अर्धशतकों के बाद आंद्रे रसेल की तूफानी पारी से कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ दो विकेट पर 232 रन बनाए जो मौजूदा IPL सीजन का सबसे बड़ा स्कोर था। इस विशाल स्कोर को पाने के लिए मुंबई के हार्दिक पांड्या ने जी-जान लगा दी, लेकिन पांड्या सिर्फ दिल ही जीत पाए। मैच कोलकाता जीत गई। 34 रन के अंतर से हुए जीत-हार के इस फैसले वाले मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने। आइए सिलसिलेवार डालते हैं एक नजर... 

HPBOSE Matric (class 10th) Result 2019ः परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कोलकाता बनाम मुंबई
1. कोलकता की मुंबई के खिलाफ यह छठी जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए थे। जिसमे से 18 मैच मुंबई की टीम ने जीते हुए थे और मात्र 5 मैच ही कोलकता की टीम ने जीते हुए थे।
विज्ञापन

3 of 11
शुभमन गिल
2. शुभमन गिल ने अपने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। यह उनके IPL 2019 का दूसरा अर्धशतक था। शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके इस टूर्नामेंट का करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

HPBOSE Matric (class 10th) Result 2019ः परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

4 of 11
आंद्रे रसेल
3. आंद्रे रसेल ने अपने IPL करियर का 8वां अर्धशतक लगाया। इसमें से 4 अर्धशतक, तो उन्होंने इसी सीजन में आए। 

HPBOSE Matric (class 10th) Result 2019ः परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

5 of 11
रसेल और गेल
4. रसेल ने आईपीएल 2019 में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। वह इस आईपीएल में 50 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। किसी सीजन में इससे पहले 50+ छक्के सिर्फ क्रिस गेल ही लगा पाए हैं। यह कारनामा उन्होंने दो बार किया। (2012 में 59  और 2013 में 51)
विज्ञापन

6 of 11
पीयूष चावला - फोटो : ipl
5. पीयूष चावला ने अपने IPL करियर के 150 विकेट हासिल कर लिए। वह लसिथ मलिंगा और अमित मिश्रा के बाद 150 विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
विज्ञापन

7 of 11
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
6. कोलकाता ने 232 रन का एक बड़ा स्कोर बनाया था। यह इस आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर था। कोलकाता का आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। 

8 of 11
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस - फोटो : सोशल मीडिया
7. यह आईपीएल में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का 100वां मैच था। पहली बार उन्होंने कोलकाता के ही खिलाफ 2013 में कप्तानी की थी। अब कप्तानी का सैकड़ा भी कोलकाता के ही खिलाफ लगाया है।

9 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
8. रोहित IPL में 100 या उससे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। रोहित से पहले यह कारनामा एमएस धोनी (चेन्नई, पुणे), गौतम गंभीर (कोलकाता, दिल्ली), विराट कोहली (बैंगलोर) कर चुके हैं।

HPBOSE Matric (class 10th) Result 2019ः परीक्षा परिणाम को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

10 of 11
हार्दिक पांड्या - फोटो : हार्दिक पांड्या
9. इस मैच में मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस IPL सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का तीसरा और मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक था। 34 गेंदों पर 91 रन की यह पारी उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

मुंबई के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी

17- इशान किशन v मुंबई, 2018
17- कीरोन पोलार्ड v कोलकाता, 2016
17- हार्दिक पांड्या v कोलकाता, 2019
विज्ञापन

11 of 11
बैंगलोर
10. कोलकाता और बैंगलोर दोनों ने ही 18 अप्रैल 2008 को अपना पहला टी-20 मैच खेला था। हैरान करने वाली बात यह है कि आज कोलकाता ने जहां अपनी 100वीं जीत हासिल की तो बैंगलोर की टी-20 में 100वीं हार हुई। 

टी-20 में 100+ जीत हासिल करने वाली टीम

मुंबई इंडियंस
चेन्नई सुपरकिंग्स
लैंकशायर
नॉटिंघमशायर
वॉरविकशायर
कोलकाता नाइटराइडर्स

HPBOSE Matric (class 10th) Result 2019ः परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें