फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मैदान में दिग्गजों की नैया पार लगाने उतरीं उनकी संतानें

Wed, 17 Apr 2019 07:57 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिग्गजों के बच्चे उतरे प्रचार में - फोटो : Amar Ujala
सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर सभी सियासी दलों की नजर है। पहले चरण में यहां की आठ सीटों पर मतदान हो चुके हैं, जबकि बाकी 72 सीटों के लिए राजनीतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाई हुईं हैं। यहां बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। दिलचस्प यह है कि इस बार दिग्गजों की संतानें भी उनके लिए प्रचार में लगी हैं। आइए डालतें हैं एक नजर ऐसे किरदारों पर...
 
विज्ञापन

2 of 6
जयाप्रदा के बेटे सम्राट मां के लिए वोट मांगते हुए - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के बेटे सम्राट ने अपनी मां के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। राजनीति से दूर रहने वाले सम्राट ने सधे हुए राजनेता की तरह बुजुर्गों के पांव छूकर अपनी मां को आशीर्वाद देने के लिए कहा तो युवाओं को गले लगाकर। 
विज्ञापन

3 of 6
Samrat, jaya Prada (File Photo) - फोटो : Social Media
लोगों के बीच जमीनी तौर पर जुड़ रहे सम्राट का यह अंदाज रामपुर के लोगों को पसंद भी आ रहा है। सम्राट ने ग्राम आगापुर, मंसूरपुर, धमोरा व रामपुर शहर में भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के लिए वोट मांगे। मालूम हो कि कभी सपा में शामिल रहीं जया प्रदा ने पिछले दिनों भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

4 of 6
Prateek babbar - फोटो : Social Media
फिल्मों में कम नजर आने वाले बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी में अपने पिता राज बब्बर के लिए कैंपेन कर रहे हैं। राज बब्बर, कांग्रेस के टिकट पर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। प्रतीक ने अपने चुनावी कैंपेन की तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की है। 
विज्ञापन

5 of 6
Prateek and kajri babbar - फोटो : Social Media
राज बब्बर के लिए जहां बेटे चुनाव प्रचार में लगे हैं, तो वहीं उनकी भतीजी कजरी बब्बर भी पीछे नहीं हैं। पिछले दिनों कजरी फतेहपुर में घूम-घूम कर अपने चाचा राज बब्बर के लिए वोट मांगती दिखीं थी। प्रतीक बब्बर के साथ उन्होंने लोगों के बीच जाकर हाथ जोड़कर वोट की अपील की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Azam Khan and his Son - फोटो : Social Media
सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने प्रचार की कमान अपने हाथ में ले रखी है। अब्दुल्ला स्वार-टांडा के विधायक भी हैं। उन्होंने बसपा के नवाब काजिम अली खान और भाजपा की लक्ष्मी सैनी को हराया था। 

वहीं दूसरी ओर, रामपुर से ही कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के पुत्र भी चुनाव प्रचार में अपने पिता का साथ दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें