गंभीर ने मंगलवार को यहां साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि ऋषभ पंत को बाहर किए जाने पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए, पर अंबाती रायुडू का बाहर होना चर्चा का विषय है।’
गंभीर ने कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि सफेद गेंद के क्रिकेट में 48 के औसत वाले खिलाड़ी को जो केवल 33 वर्ष का है, उसे टीम में जगह नहीं दी गई। चयन में किसी अन्य फैसले से ज्यादा दुखद मेरे लिए यही है।’
कुछ महीने पहले रायुडू को कप्तान विराट कोहली द्वारा चौथे नंबर के लिए भारत की पहली पसंद बताया जा रहा था, लेकिन पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में कम स्कोर ने चयनकर्ताओं को पुनर्विचार के लिए मजबूर कर दिया।