2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की ऐसी आंधी चली कि भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया। दक्षिण के कुछ राज्यों को छोड़ दें कि मोदी का जादू हर कहीं मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला। इस चुनाव में कई पूर्व मुख्मंत्रियों को भी हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन मोदी की आंधी चलने के बावजूद मोदी सरकार के छह मंत्रियों का हार का मुंह देखना पड़ा है। जानिए कौन कौन हैं ये मंत्री।
विज्ञापन
2 of 8
केजे अल्फोंस
- फोटो : Social Media
केजे अल्फोंस
पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे अल्फोंस कन्ननथनम को एर्नाकुलम, केरल तीसरे नंबर पर रहे। अल्फोंस को 1,37,749 वोट मिले। यहां से कांग्रेस के हिबी ईदन को जीत मिली।
विज्ञापन
3 of 8
हरदीप पुरी
- फोटो : Social Media
हरदीप पुरी
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे हरदीप पुरी को कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने 99,600 वोटों से हराया।
4 of 8
मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
मनोज सिन्हा
संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रेल राज्य मंत्री रहे मनोज सिन्हा को बसपा उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने करीब 1 लाख 20 हजार वोटों से हराया।
विज्ञापन
5 of 8
हंसराज अहीर
- फोटो : ANI
हंसराज अहीर
गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे हंसराज अहीर को चंद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश नारायण धनोरकर ने 44,763 वोटों से हराया।
विज्ञापन
6 of 8
पी राधाकृष्णन
- फोटो : Social Media
पी राधाकृष्णन
वित्त राज्य मंत्री, जहाजरानी राज्य मंत्री रहे पी राधाकृष्णन भी कन्याकुमार तमिलनाडु से कांग्रेस उम्मीदवार संतकुमार एच से 2,59933 वोटों से हारे।
विज्ञापन
7 of 8
अनंत गीते
- फोटो : Social Media
अनंत गीते
शिवसेना के अनंत गीते भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्री थे और इस बार महाराष्ट्र के रायगढ़ में एनसीपी के सुनील दत्तात्रेय ने 31438 वोटों से हराया।
मोदी सरकार के इन मंत्रियों की हार ने हर किसी को चौंकाया है। खासकर गाजीपुर में मनोज सिन्हा की हार सभी के लिए हैरान करने वाली रही। यहां जनता ने अफजाल अंसारी को जिताया जिन पर हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बतौर मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में कई विकास कार्य कराए लेकिन ये उनके काम नहीं आया।