उत्तर प्रदेश की 39 सीटों पर मतदान हो चुका है और अब 41 सीटों पर चुनाव बाकी है। आज प्रतापगढ़ में जब नरेंद्र मोदी मंच पर आए तो कुछ तय करके आए। बची हुई 41 सीटों पर होने वाले चुनाव में पार्टी को खास वर्ग के वोट कैसे मिलें, इस लक्ष्य पर निशाने के साथ उन्होंने अपना भाषण पूरा किया। आइए समझते हैं, पीएम मोदी ने सपा-बसपा गठबंधन की गाड़ी को बेपटरी करने के लिए किस अंदाज में क्या कहा।
विज्ञापन
2 of 6
नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
पीएम मोदी ने कहा कि अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहनजी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहनजी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती हैं।
मोदी अपनी जनसभाओं से लेकर इंटरव्यू तक सपा-बसपा गठबंधन के लिए महामिलावटी शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन ये शायद पहली बार है जब पीएम ने मायावती के सहारे गठबंधन को लपेटने की कोशिश की है। इशारा साफ है। बसपा के मतदाता के दिल में ये भाव पैदा करना कि सपा से दोस्ती मजबूरी ज्यादा है और मायावती इस गठबंधन में फंसी हुई हैं। नतीजतन, गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर मतदाता अगर अब तक मन बना चुका था तो अब नए सिरे से सोचने पर मजबूर हो जाए।
विज्ञापन
3 of 6
मायावती और अखिलेश (फाइल फोटो)
पीएम ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए।
4 of 6
मायावती-अखिलेश यादव
- फोटो : फाइल
प्रतापगढ़ रैली में भाषण के दौरान मोदी ने कहा, "समाजवादी पार्टी ने मायावती को अंधेरे में रखा। सपा ने गठबंधन के बहाने बसपा के साथ धोखा किया। कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी के मंच पर जा रहे हैं।"
विज्ञापन
5 of 6
मायावती-अखिलेश यादव
- फोटो : गूगल
पीएम ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे।
पीएम ने सपा-बसपा के साथ कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि चुनाव के बाद झूठे महामिलावटी लोगों का सच सामने आएगा। कांग्रेस ने झूठ के पुलिंदे का नाम राफेल दे दिया। कांग्रेस का केवल एक ही लक्ष्य है, मोदी की छवि बिगाड़ना।