फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro वोटिंग के दौरान दिखा 'सीनियर सिटिजन' का जोश, मतदान में रहे सबसे आगे

Thu, 18 Apr 2019 11:47 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मतदान के लिए आए वृद्ध - फोटो : ANI
17वें लोकसभा चुनाव के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर वोटिंग चल रही है। लोग भारी संख्या में अपने घरों से मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे में देश के वृद्धजनों में मतदान को लेकर अनोखा उत्साह देखने को मिला। आईए तस्वीरों में देखें कहां-कहां सीनियर सिटिजनों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग-
विज्ञापन

2 of 6
कवाईबाई कांबले - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की रहने वाली कवाईबाई कांबले ने लातूर लोकसभा सीट के हरंगुल बुद्रुक मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ मतदान किया। कवाईबाई की उम्र 105 वर्ष है।

विज्ञापन

3 of 6
जोगिंदेरो देवी - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 80 वर्षीय जोगिंदेरो देवी कठुआ जिले के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वो केवल वोट देने के लिए मतदान केंद्र संख्या 2 में आईं और वोट देने के बाद दोबारा अस्पताल लौट गईं।

4 of 6
मतदान के लिए आए वृद्ध जोड़े - फोटो : ANI
कर्नाटक के एक वृद्ध जोड़े ने बंगलूरू दक्षिण लोकसभा सीट के जयानगर मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के लिए आए श्रीनिवास की उम्र 91 वर्ष है और उनकी पत्नी मंजुला की उम्र 84 है।
विज्ञापन

5 of 6
वोट देने आई वृद्ध महिला उर्मिला - फोटो : ANI
बिहार के भागलपुर लोकसभा सीट पर 90 वर्षीय वृद्ध महिला उर्मिला ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। उम्र अधिक होने के कारण चलने में असमर्थ उर्मिला को सुरक्षा गार्डों ने गोद में उठा कर मतदान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वोट डालने आई वृद्ध महिला - फोटो : ANI
बिहार के भागलपुर लोकसभा सीट पर वृद्ध महिला उषा ने मतदान किया। उषा की उम्र 90 वर्ष है। वोट डालने को बाद वो काफी खुश नजर आईं और उंगली पर लगी स्याही का निशान भी दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें