डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
बता दें कि जॉनी बेयरस्टो (61*) और डेविड वॉर्नर (50) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हैदराबाद ने बुधवार को तीन बार की चैंपियन चेन्नई के विजयी रथ को रोक दिया। इंडियन टी-20 लीग के 33वें मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ मेजबान टीम हैदराबाद ने लगातार तीन हार के बाद सीजन की चौथी जीत दर्ज की है।