फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मतदान के लिए सबमें दिखा जज्बा, दिव्यांगजन भी पहुंचे

Mon, 06 May 2019 05:48 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
बुजुर्ग मतदाता
6 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। इस भीषण गर्मी में भी मतदान केंद्र के बाहर जनता की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। भारी संख्या में लोग घरों से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सात राज्यों के 51 लोकसभा सीटों पर देश का हर नागरिक मतदान केंद्र की तरफ बढ़ रहा है। नौजवानों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं कोई भी मतदान को लेकर पीछे नहीं है। आइए लोकतंत्र के उन खूबसूरत रंगों को तस्वीरों में देखते हैं जो वोटिंग के दौरान देखने को मिल रहे हैं..
विज्ञापन

2 of 12
सेल्फी लेती युवा मतदाता
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में युवा मतदाताओं का उत्साह भी कम नहीं है। कई युवा मतदाताओं ने वोट देने के बाद हमारे  मतदाता जागरुकता अभियान में हिस्सा लेते हुए #VoteKaro के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की।
विज्ञापन

3 of 12
वोट देने पहुंचीं महिलाएं
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जम्मू-कश्मीर की दो लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरुकता का संदेश दिया।

4 of 12
मतदान करने पहुंचा जोड़ा
मतदान करने के लिए एक विवाहित जोड़ा बिल्कुल नए अंदाज में बूथ पहुंचा। मतदान करने आई महिला ने तिरंगी साड़ी पहनी हुई थी, नऔर इसके साथ ही उन दोनों ने सिर पर तिरंगी पगड़ी भी बांध रखी थी।
विज्ञापन

5 of 12
मतदान करने पहुंची वृद्ध महिला - फोटो : ANI
झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 450 नंबर मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति अपनी मां को गोद में उठा कर वोट डलवाने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा। बुजुर्ग महिला की उम्र 105 साल है, इसलिए वो चलने में असमर्थ हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपना वोट डाला।
विज्ञापन

6 of 12
कतार में खड़े मतदाता - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा की यह तस्वीर उस समय की है जब मतदान शुरू भी नहीं हुए थे। वोटिंग शुरू होने के पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार लगा कर खड़े थे। 
विज्ञापन

7 of 12
सारण लोकसभा चुनाव - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार के सारण संसदीय सीट पर भी मतदान हो रहे हैं। यहां हजारों की संख्या में मतदाता मतदान कर रहे हैं, इसलिए निर्वाचन कार्यालय को रंगोली बना कर सजा-धजा कर तैयार किया गया है। यहां 'सहज सारण, सुगम सारण' का संदेश भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही यहां फूलों से सजा कर लिखा गया है कि 'सारण- वोट के लिए तैयार'।

8 of 12
लद्दाख में मतदान करने पहुंचे मतदाता
पांचवे चरण में जम्मू-कश्मीर की लद्दाख लोकसभा सीट पर भी मतदान चल रहा है। बर्फीला और पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां इस समय भी काफी ठंड है। ऐसे मौसम में भी कड़ी सुरक्षा के बीच लद्दाख के मतदाता भारी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे हैं। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में भी जोश दिखने को मिल रहा है। यहां एक मतदान केंद्र पर पहुंची बुजुर्ग महिला ने सुरक्षा कर्मियों की मदद से वोट डाला। 

9 of 12
वृद्ध मतदाता - फोटो : ANI
बिहार की सारण लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र में व्हील चेयर की सहायता से एक वृद्ध मतदाता वोट देने पहुंचे।

10 of 12
मतदाता - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले एक मतदाता ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद क्षेत्र के मतदान केंद्र पर आकर मतदान किया।

11 of 12
दीपशिखा
गोंडा जिले के बेलसर गांव में परिजनों ने मतदान करने के बाद लड़की की विदाई करने का फैसला किया है। 6 मई को बेलसर गांव के विनोद कुमार पाण्डेय की बेटी दीपशिखा की विदाई तय थी, लेकिन परिवार वालों ने वर पक्ष की सहमती के साथ मतदान करने के बाद विदाई का फैसला किया। उनके इस निर्णय की सराहना पूरे इलाके में हो रही है। 
विज्ञापन

12 of 12
वोट करो अभियान के साथ जुड़े मतदाता - फोटो : Social media
#VoteKaro का खुमार सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। देश भर के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की । अमर उजाला अपने पाठकों से आगे के चरणों में भी बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील करता है। मतदान करने के बाद आप भी #VoteKaro के साथ अपनी तस्वीर शेयर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें