फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में प्रचार के आखिरी दिन राहुल-प्रियंका से स्मृति तक सबने झोंकी ताकत, देखिए 10 तस्वीरें

Sat, 04 May 2019 06:56 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Rahul and Priyanka gandhi in Election Campaign - फोटो : twitter@INC
पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें जिस सीट पर पूरे देश की निगाहें होंगी वो है- गांधी परिवार का गढ़ अमेठी। पिछली बार की तरह इस बार भी राहुल के मुकाबले में हैं भाजपा की स्मृति ईरानी। साल 2014 में राहुल करीब एक लाख वोट से ही जीत हासिल कर पाए थे। स्मृति और उनके बीच वोटों का अंतर महज 12 फीसदी रहा। शायद यही वजह है कि इस बार राहुल की मदद के लिए जहां प्रियंका ने पूरी ताकत झोंक दी है तो स्मृति ने एक तरह से अमेठी में ही डेरा डाल रखा है। यहां 6 मई को मतदान होना है। आगे की तस्वीरों में देखिए, प्रचार के आखिरी दिन कैसे दोनों पक्षों ने झोंक दी पूरी ताकत।
विज्ञापन

2 of 11
अमेठी में प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
प्रियंका गांधी बीते कई दिनों से रायबरेली और अमेठी में मां और भाई के लिए मोर्चा संभाल रही हैं। प्रचार के आखिरी दिन भी प्रियंका अमेठी में घूम-घूमकर लोगों से संपर्क में लगी रहीं। इस दौरान प्रियंका ने लगातार राहुल की विरोधी स्मृति ईरानी पर भी हमला किया।
विज्ञापन

3 of 11
अमेठी में प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
प्रियंका ने केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को 'लापता' बताने वाली स्मृति अमेठी आकर 'नाटक' कर रही हैं।

4 of 11
Priyanka gandhi in Election Campaign - फोटो : twitter@INC
प्रियंका ने अमेठी में एक नुक्कड़ सभा के दौरान कहा, "यहां गलत प्रचार हो रहा है। पैसा बंट रहा है। कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है लेकिन भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये भेज रहे हैं।"
विज्ञापन

5 of 11
अमेठी की दरगाह में प्रियंका - फोटो : ANI

प्रचार के आखिरी दिन जनता से जनार्दन तक हर जगह माथा टेकना जरूरी हो जाता है। कुछ इसी कड़ी में प्रियंका गांधी वाड्रा, हजरत मीर इमामुद्दीन की दरगाह पहुंचीं।

विज्ञापन

6 of 11
Crowd in Election Campaign - फोटो : twitter@INC
अमेठी के सोरांव में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद कोई युवा अपना कारोबार शुरु करना चाहता हो तो वो बगैर इजाजत के तीन सालों तक अपना कारोबार खोल सकता है। उन्होंने कहा, “मिलेगा सबको न्याय, सपने भरेंगे नई उड़ान।”
विज्ञापन

7 of 11
अमेठी में लोगों से मिले राहुल - फोटो : PTI
आखिरी दिन प्रचार में सब कुछ झोंक देने के नजरिए से राहुल गांधी भी आज अमेठी में नजर आए। वो कभी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लोगों से मिलते तो कभी अकेले ही भीड़ की ओर मुड़ जाते।

8 of 11
अमेठी में राहुल - फोटो : PTI
राहुल गांधी ने इस दौरान महिला संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। 

9 of 11
BJP President Amit Shah roadshow in Amethi - फोटो : ANI
जहां राहुल और प्रियंका ने पूरी ताकत झोंक दी वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए प्रचार करने अमेठी पहुंच गए।

10 of 11
अमित शाह के रोड शो का एक दृश्य। - फोटो : ANI
अमित शाह और स्मृति ईरानी ने शहर में लंबा-चौड़ा रोड शो निकाला। रोड शो रामलीला मैदान से शुरू हुआ और गांधी चौक, सगरा तिराहा होते देवी पाटन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा के नेता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

11 of 11
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
अमेठी में इस बार जंग बेहद दिलचस्प नजर आ रही है। जहां 2009 में राहुल गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्विंद्वी को 57 फीसदी वोट के भारीभरकम अंतर से हराया था वहीं 2014 में स्मृति ईरानी के सामने ये अंतर 12 फीसदी पर आकर सिमट गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें