सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग वो शख्स हैं, जिन्होंने सीएम पद पर बने रहने की सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। चामलिंग ने ज्योति बसु के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 29 अप्रैल 2018 को ये इतिहास रच दिया। उन्होंने 12 दिसंबर 1994 को सीएम पद संभाला था।
32 साल की उम्र में राजनीतिक करियर शुरू करने वाले चामलिंग ने कहा कि वे इसका श्रेय अपने माता पिता को देना चाहते हैं। चामलिंग के अलावा देश में ऐसे कई मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने सीएम पद पर सालों तक लंबी पारी खेली। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शाामिल...