भारतीय टीम ने कीवी टीम को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में 6 रन से मात देकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। यह भारतीय टीम की साल 2016 के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट के निर्णायक मैच में लगातार सातवीं जीत है। यह सिलसिला साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शुरु हुआ था जो कि तिरुवनंतपुरम टी-20 तक जारी है। जिनमे से 3 वनडे और 4 टी-20 सीरीज हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने पूरा किया निर्णायक मैच में जीत का सत्ता, जानिए कब शुरू हुआ ये सिलसिला
2 of 7
भारत की श्रीलंका में खिताबी हैट्रिक
श्रीलंका को विशाखापट्टनम में दी थी मात
फरवरी 2016 में भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। पुणे में खेले गए पहले मैच में श्रीलंका ने 5 विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद रांची में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 69 रन से जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की। विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने पूरा किया निर्णायक मैच में जीत का सत्ता, जानिए कब शुरू हुआ ये सिलसिला
3 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम
जिंबाब्वे को 3 रन से दी थी शिकस्त
साल 2016 में एमएस धोनी की अगुवाई में जिंबाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया ने तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले थे। वनडे सीरीज में 3-0 से टीम इंडिया के कब्जा करने के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 की जंग शुरू हुई। पहले टी-20 में जिंबाब्वे ने टीम इंडिया को 2 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। 1-1 की बराबरी के बाद खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम ने रोमांचक रहे मैच में महज 3 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था।
टीम इंडिया ने पूरा किया निर्णायक मैच में जीत का सत्ता, जानिए कब शुरू हुआ ये सिलसिला
4 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
न्यूजीलैंड को दी थी 190 रन से मात
साल 2016 में भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड ने 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। सीरीज के धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की तो दिल्ली में खेले गए मैच में कीवी टीम ने 6 रन से जीत दर्ज कर शानदार वापसी की। मोहाली में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई तो रांची में खेले गए चौथे मैच में कीवी टीम ने 19 रन से जीत हासिल कर 2-2 की बराबरी कर ली। ऐसे में सीरीज का फैसला विशाखापट्टन में हुआ जहां अमित मिश्रा की फिरकी में कीवी टीम फंस गई और 190 रन की करारी हार के साथ मैच और सीरीज दोनों गंवा दी।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने पूरा किया निर्णायक मैच में जीत का सत्ता, जानिए कब शुरू हुआ ये सिलसिला
5 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
इंग्लैंड को दी 75 रन से मात
साल 2017 की शुरुआत में भारत दौरे तीन वनडे और इतने ही टी-20 खेलने आई इंग्लैंड को दोनों ही सीरीज में 2-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 सीरीज के कानपुर में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। कानपुर में हार के बाद नागपुर में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और 5 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी की। इसके बाद बेंगलुरु में खेले गए निर्णायक मैच में भारतीय टीम ने 75 रन से जीत दर्ज कर 2-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने पूरा किया निर्णायक मैच में जीत का सत्ता, जानिए कब शुरू हुआ ये सिलसिला
6 of 7
चैंपियन टीम इंडिया
- फोटो : reuters
वेस्टइंडीज को दी 8 विकेट से मात
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में करारी हार के बाद टीम इंडिया सीधे कैरेबियाई दौरे पर पहुंच गई। यहां खेली 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 105 रन से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद एंटिगुआ में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 93 रन से जीत हासिल कर अंतर को दुगना कर लिया लेकिन तीसरे मैच में कैरेबियाई टीम ने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को 11 रन से मात दी। पांचवें और आखिरी वनडे में टीम इंडिया का ऊपर सीरीज बराबरी पर समाप्त होने का साया मंडराने लगा। लेकिन कप्तान विराट की शानदार पारी की बदौलत जमैका वनडे में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।
टीम इंडिया ने पूरा किया निर्णायक मैच में जीत का सत्ता, जानिए कब शुरू हुआ ये सिलसिला
7 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 6 रन से हासिल की जीत
कीवी टीम के खिलाफ टी-20 से पहले कानपुर में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। मुंबई में खेला पहला वनडे कीवी टीम ने जीता तो पुणे में खेले गए वनडे में उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कानपुर में खेले गए सीरीज के निर्णायक मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत की थी।