फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 2018 में क्यों सुर्खियों में रहीं ये हस्तियां...

Fri, 21 Dec 2018 08:44 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
2018 celebrity - फोटो : PTI
हर साल की तरह कुछ दिनों बाद 2018 भी जाने वाला है। आज हम बात करेंगे उन लोगों की जो 2018 में किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहे।  
विज्ञापन

2 of 10
2018 celebrity
111 दिन से गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए आमरण अनशन कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद का अक्टूबर निधन हो गया था। उनकी मांग थी कि गंगा और इसकी सह-नदियों के आस-पास बन रहे हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को बंद किया जाए। इसके लिए वह काफी समय से अनशन कर रहे थे।  
विज्ञापन

3 of 10
2018 celebrity
#MeToo कैंपेन की आग बॉलीवुड में ऐसी चली कई बड़े सितारे इसके लपेटे में आ गए। #MeToo को फिल्म इंडस्ट्री में हवा तनुश्री दत्ता ने दी। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर गाने की शूटिंग के दौरान पहले तो नाना ने बदतमीजी की कोशिश की। जब तनुश्री ने इसकी शिकायत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से की तो उन्होंने गाने में नाना के साथ इंटीमेट सीन डाल दिए। तनुश्री के इस बयान के बाद मानों बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। इन आरोपों की चपेट में नाना पाटेकर के अलावा साजिद खान, आलोक नाथ के अलावा विवेक अग्निहोत्री भी शामिल है।

4 of 10
MJ Akbar - फोटो : PTI
मीटू अभियान के तहत प्रिया रमानी सहित 20 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

5 of 10
mor mukut sharma
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 30 अक्टूबर को हुए नक्सली हमले में एक मीडियाकर्मी और दो जवानों की मौत हो गई थी। हमले में डीडी न्यूज के रिपोर्टर सहायक कैमरामैन मोरमुकुट शर्मा की जान मुश्किल से बची। नक्सली हमले के दौरान मोरमुकुट शर्मा ने एक वीडियो भी बनाया था जो काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

6 of 10
sonia gandhi, rahul gandhi - फोटो : PTI
अखिल भारतीय कांग्रेस के 84वें महा अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अपने भाषण के बाद अपनी मां सोनिया गांधी को गले लगा लिया था।  
विज्ञापन

7 of 10
Lalu Yadav - फोटो : PTI
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बीमार चल रहे हैं। लेकिन उनकी यह तस्वीर तब की है जब उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। फिलहाल वह राजनीति से गायब हैं। वह पिछले काफी समय से अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में हैं।    

8 of 10
karti chidambaram - फोटो : ANI
आईएनएक्स मीडिया मामले में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर ईडी ने शिकंजा कसा था। वह काफी चर्चा में रहे और विरोधियों ने भी उन पर काफी हमला बोला था। उनसे ईडी ने भी पूछताछ की थी। ईडी ने भारत, लंदन और स्पेन में मौजूद कार्ति की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। लंदन में कार्ति के कॉटेज, घर और जमीनों को जब्त किया गया है। ईडी ने कार्ति की करीब 54 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। 

9 of 10
Nirmala Sitharaman
अक्सर साड़ी में दिखने वाली देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण फाइटर प्लेन के पायलट की वेशभूषा में नजर आईं थीं। उन्होंने 17 जनवरी को भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई में उड़ान भी भरी। सुखोई में उड़ान भरने से पहले सीतारमण का टेस्ट हुआ और वो वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट को भी पहना। उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी।
विज्ञापन

10 of 10
Christian Michel
करीब 3600 करोड़ रुपये की अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील मामले में क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से भारत लाना बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मिशेल को लेने सीबीआई दुबई पहुंची थी। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया। तब से सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि मिशेल अभी तक कुछ पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें