फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार युवराज सिंह ने खोला राज, बताया KXIP के साथ पिछले IPL में क्यों हुए फ्लॉप

Fri, 21 Dec 2018 06:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कभी 16 करोड़ में बिकने वाले युवी इस बार अपने बेस प्राइज 1 करोड़ पर ही सिमट गए। बीते मंगलवार को हुई आईपीएल 2019 की नीलामी में उन्हें पहली बार में कोई खरीदार ही नहीं मिला। आखिरकार दूसरे दौर में इस धाकड़ बल्लेबाज पर मुंबई इंडियंस ने भरोसा जताया।
विज्ञापन

2 of 7
बेहद खराब दौर से गुजर रहे युवराज सिंह शायद अपने हालातों से वाकिफ थे। तभी तो नीलामी से ठीक पहले उन्होंने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ से घटाकर आधा कर लिया था। 37 वर्षीय युवराज पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले थे, लेकिन औसत प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम ने रिटेन न करते हुए रीलिज करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

3 of 7
अब युवराज ने खुलासा किया है। इस खब्बू बल्लेबाज ने बताया है कि क्यों उनका पिछला सीजन इतना खराब रहा। युवराज का मानना है कि किसी एक नंबर पर न खेल पाना एक वजह हो सकती है, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान नए सीजन पर है।

4 of 7
बकौल युवी, 'मैं पिछले सीजन में अपने खराब प्रदर्शन से सहमत हूं। मैं चार पांच मैचों में अलग अलग पोजिशंस पर खेला। मुझे बल्लेबाज में एक पोजिशन नहीं दी गई। इस साल मैं मिले अवसर का लाभ उठाना चाहूंगा। युवराज इस बात से भी सहमत दिखे कि वह अपना शीर्ष दे चुके हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
युवराज सिंह ने मुंबई की टीम में चुने जाने पर ट्वीट कर खुशी जताई थी। अब उनका एक बयान भी सामने आया है। 'मुंबई मिरर' से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे इस बात का अंदेशा था कि नीलामी के पहले राउंड में मुझे कोई नहीं खरीदेगा।
विज्ञापन

6 of 7
युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे ऐसा अहसास हो रहा था कि मैं शायद इस सीजन में मुंबई की तरफ से ही खेलूंगा। सच बताऊं तो मैं आईपीएल में इस सीजन में खेलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। मैं खुश हूं कि मुझे ये मौका मिल गया है। आकाश (अंबानी) ने मेरे बारे में कुछ अच्छी बाते कही हैं। उन्होंने मुझपर विश्वास जताया है, जिससे मैं काफी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवराज सिंह ने कहा, 'मुंबई की टीम में मेरे साथ कोच जहीर खान, मेंटर सचिन तेंदुलकर और कप्तान रोहित शर्मा होंगे। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। दोबारा उनके साथ खेलने के मौके का मैं इंतजार कर रहा हूं। जब आपको समर्थन मिलता है तो आपके अंदर अच्छा प्रदर्शन करने का उत्साह भी आता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें