समजावादी पार्टी में बिखराव खुलकर सामने आ गया है। जहां मुलायम सिंह यादव खुलकर अपने भाई शिवपाल यादव का साथ खड़े हैं तो वहीं मुलायम सिंह के छोटे भाई पार्टी से निष्कासित रामगोपाल पूरी तरह से अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। बाप-बेटे के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। ऐसे में पार्टी के साथ-साथ परिवार भी दो खेमें में बटा हुआ दिख रहा है। आइए जानते हैं परिवार के इस झगड़े में कौन किसके साथ हैं।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
पार्टी से निष्कासित मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राम गोपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव समर्थन में पूरी तरह खड़े हैं।
विज्ञापन
3 of 8
जेडीयू लीडर शरद यादव के पैर छूते सांसद अक्षय यादव
- फोटो : getty images
राम गोपाल यादव के साथ उनके पुत्र और फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव भी अखिलेश के खेमे में हैं। आपको बता दें कि अक्षय यादव के खिलाफ यादव सिंह के नोएडा स्कैम में शामिल होने के कारण सीबीआई की जांच चल रही है।
4 of 8
लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी से तेज प्रताप का विवाह हुआ है।
- फोटो : getty images
मैनपुरी के सांसद और मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव अखिलेश और डिंपल के काफी क्लोज रहे हैं। इस हिसाब से माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव भी अखिलेश के समर्थन में हैं।
विज्ञापन
5 of 8
मुलायम सिंह यादव के साथ बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव
- फोटो : getty images
अखिलेश यादव के चचेरे भाई बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव भी अखिलेश के साथ खड़े हैं। वह हमेशा से हर सार्वजनिक कार्यक्रम में अखिलेश के सपोर्टर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
शिवपाल यादव
- फोटो : getty images
शिवपाल यादव एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सबसे ज्यादा वफादार रहे हैं। इस पूरे विवाद के केंद्र में जो नाम है वह शिवपाल यादव का ही हैं। सोमवार को सपा मुख्यालय पर हुई मीटिंग में भी मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव का साथ दिया और अखिलेश यादव को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
7 of 8
अदित्य यादव
- फोटो : getty images
अदित्य यादव शिवपाल यादव के पुत्र हैं। माना जा रहा है कि कुनबे के अगले चमकते नेता अदित्य होंगे। फिलहाल तो परिवार में जारी संकट के बीच अदित्य अपने पिता का साथ देते नजर आ रहे हैं।
साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। अभी हाल ही में एमएलसी उदयवीर सिंह ने अपने खत में अखिलेश के खिलाफ साजिश करने का आरोप साधना गुप्ता पर लगाया है। खबरों की मानें तो वह अखिलेश की तरक्की से नाखुश हैं। इस हिसाब से वो शिवपाल यादव का साथ देंगी।हालांकि साधना गुप्ता के पुत्र अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव को राजनीति में कई दिलचस्पी नहीं है। फिलहाल तो वो बॉडी बिल्डिंग में ज्यादा रुचि रखते हैं।