फटाफट क्रिकेट के बेताज बादशाह क्रिस गेल के फैंस की कमी दुनिया के किसी भी देश में नहीं। ऑस्ट्रेलिया से लेंकर इंग्लैंड तक और भारत से लेकर अफ्रीका तक, गेल के प्रशंसक हर जगह मिल जाएंगे। मगर भारतीय उपमहाद्वीप में उनकी फैन फॉलोइंग कुछ ज्यादा ही है।
विज्ञापन
नई जर्सी पहन कर पाकिस्तान की ‘टीम’ के साथ जुड़े क्रिस गेल!
2 of 6
क्रिस गेलg
- फोटो : getty
क्रिकेट में नए सत्र की शुरुआत के साथ ही वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल एक नई टीम से जुड़ गए हैं। गेल इस साल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के सत्र में कराची किंग्स की ओर से फैंस का मनोरंजन करने की उम्मीदों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
नई जर्सी पहन कर पाकिस्तान की ‘टीम’ के साथ जुड़े क्रिस गेल!
3 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : getty
गेल को पीएसएल के दूसरे ड्राफ्ट कराची की टीम ने खरीदा। इससे पहले गेल लाहौर कलंदर्स का हिस्सा हुआ करते थे। कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल हैं जो एरी ग्रुप के सीईओ हैं। इस टीम के कोच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच मिकी आर्थर हैं।
नई जर्सी पहन कर पाकिस्तान की ‘टीम’ के साथ जुड़े क्रिस गेल!
4 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : getty
गेल के लिए पीएसएल का पिछला सत्र अच्छा नहीं बीता था और उन्होंने 5 मैचों में केवल 103 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन था। हालांकि वो नई टीम के साथ जुड़कर काफी खुश हैं और उन्होंने अच्छा खेल दिखाने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
नई जर्सी पहन कर पाकिस्तान की ‘टीम’ के साथ जुड़े क्रिस गेल!
5 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : getty
उन्होंने कहा कि वो सभी से प्यार करते हैं। 'क्रिस गेल आपका मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करेगा और लगातार बड़े-बड़े छक्के लगाने का प्रयास करेगा। वह आप सभी को अंत में खुश करना चाहेगा।' उन्होंने बुरे वक्त में साथ देने के शुक्रिया अदा किया।
नई जर्सी पहन कर पाकिस्तान की ‘टीम’ के साथ जुड़े क्रिस गेल!
6 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : getty
गेल ने इसके साथ ही उर्दू भाषा सीखने की इच्छा जाहिर की और साथ ही सभी को चेतावनी दी कि कोई उन्हें गलत शब्द (अपशब्द) नहीं सिखाएगा। इतना कहते ही गेल ने जोर का ठहाका लगाया। इस टीम में गेल के अलावा किरोन पोलार्ड, ड्वेन स्मिथ और कुमार संगाकारा समेत कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं।