फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्क की चमक,मैसूर पाक और चंदन की खुशबू की वजह से दुनिया में चमकता है कर्नाटक

Tue, 15 May 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 7
भारत के दक्षिण में स्थित राज्य कर्नाटक पर्यटन की दृष्टि से दुनिया का पांचवां सबसे लोकप्रिय राज्य तो है ही साथ ही यह प्राकृतिक सुंदरता और विरासत का एक सटीक मिश्रण भी है। इस राज्य का दूसरे प्रदेशों में रहने वाले लोगों के जीवन पर भी खूब प्रभाव पड़ता है। फिर चाहे खुशबुदार साबुन की बात करें, भोजन की बात करें या फिर सुगंधित चंदन की लकड़ी की। चलिए आपको बताते हैं उन उत्पादों के बारे में जो कर्नाटक में मशहूर हैं -
विज्ञापन

चंदन

2 of 7
चंदन का नाम सुनते ही ठंडक का अहसास होता है। यहां चंदन के पेड़ बहुतायत में हैं। इससे सुगंधित साबुन, अगरबत्ती, तेल और शो पीस उत्पाद बनाए जाते हैं। इसमें से अधिकतर उत्पादों को कारीगर स्वंय अपने हाथों से ही बनाते हैं जिस कारण इनकी कीमत भी अधिक होती है। 
विज्ञापन

मैसूर सिल्क

3 of 7
कर्नाटक की मैसूर सिल्क की साड़ियां भी बहुत लोकप्रिय हैं। विश्व में सबसे खूबसूरत ये साड़ियां शुद्ध रेशम और जरी के काम से बनाई जाती हैं। उन्हें यहीं की फैक्ट्रियों में बुना जाता है जिसे देश विदेश की महिलाएं बड़े चाव से पहनती हैं। 

चन्नापटना खिलौने

4 of 7
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरु से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित चन्नापटना गांव लकड़ी से बने खिलौनों के लिए मशहूर है। यहां आपको तोंद निकालकर हंसता हुआ लाफिंग बुद्धा, गोल पेट वाले मियां बीवी के जोड़े और सिर हिलाने वाले लकड़ी के खूबसूरत  खिलौने मिल जाएंगे। यह खिलौने केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी खूब भाते हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि इन्हें राज्य में उत्पन्न अलग अलग लकड़ियों से बनाया जाता है।
विज्ञापन

मंगलौरी खान पान

5 of 7
यूं तो दक्षिण भारत के खाने में नारियल का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। लेकिन यहां स्थित मंगलौर शहर जायकेदर और बेमिसाल खाने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। कहा जाता है कि यहां का खान पान केवल यहीं तक सीमित है, मतलब आपको यहां का लजीज खाना केवल यहीं मिलेगा। यहां की मशहूर डिशेज जैसे कुबडू, फिश पुलिमुंची और नीर डोसा यहां की खासियत है।
विज्ञापन

मैसूर पाक

6 of 7
घी, बेसन और चीनी से बनने वाले मैसूर पाक के दिवाने दुनिया भर में मौजूद हैं। लेकिन यह मिठाई बनाना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। इसे बनाने की कला केवल कुछ ही कारीगर जानते हैं। इसे फेंटना और फिर बनाना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए यहां मिलने वाला मैसूर पाक इतना खास और स्वादिष्ट होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यक्षाग्ना

7 of 7
यह कर्नाटक की मुख्य कला है जिसे नृत्य के साथ साथ संवादों से भी प्रस्तुत किया जाता है। इसे मुख्तया मानसून के समय प्रस्तुत किया जाता है। जिसका कारण है यहां की ज्यादातर संस्कृति का कृषि के इर्द-गिर्द घूमना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें