फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Patel : बहन की दोस्त से प्यार और फिर शादी, तस्वीरों में देखिए हार्दिक पटेल की लव स्टोरी

Thu, 02 Jun 2022 12:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात में विधानसभा चुनाव से सियासी उलटफेर का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।  
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक पटेल और किंजल - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक पटेल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हार्दिक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। उन्होंने 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

इस बीच, भाजपा को लेकर उनके और उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप खूब वायरल होने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी किंजल के आरोपों की है, जो उन्होंने 2020 में लगाया था। ऐसे में आज हम आपको हार्दिक पटेल की पत्नी के बारे में बताएंगे। वह क्या करती हैं? उन्होंने भाजपा पर क्या आरोप लगाया था? तस्वीरों में देखिए दोनों की लव स्टोरी... 
 
विज्ञापन

2 of 7
हार्दिक पटेल और किंजल - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद में जन्म, आंदोलन ने बनाया नेता
हार्दिक का जन्म 20 जुलाई, 1993 को अहमदाबाद के वीरमगाम में हुआ। 28 साल के हार्दिक पाटीदार समुदाय के बड़े नेता हैं। उन्होंने पाटीदार समुदाय को ओबीसी में शामिल कराने की मांग को लेकर किए बड़ा आंदोलन किया था। इसके बाद 12 मार्च 2019 को हार्दिक ने कांग्रेस जॉइन कर ली। 16 महीने में वह गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हो गए। इसी साल 18 मई को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।  
 
विज्ञापन

3 of 7
हार्दिक पटेल और किंजल - फोटो : अमर उजाला
किससे की शादी? 
27 जनवरी 2019 को हार्दिक पटेल ने अपनी बचपन की दोस्त किंजल पारीख से शादी कर ली। किंजल ने बीए और एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई की है। ह्यूमन रिसोर्स का कोर्स भी किया है। किंजल के परिवार में उनकी मम्मी-पापा, एक बहन और एक भाई हैं।
 

4 of 7
हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल - फोटो : अमर उजाला
कैसे किंजल से मिले हार्दिक? 
हार्दिक पटेल की बहन मोनिका पटेल और किंजल बचपन से ही दोस्त रहीं हैं। एक साथ दोनों ने पढ़ाई की है। इसके चलते किंजल अक्सर अपनी दोस्त मोनिका से मिलने उनके घर जाया करती थीं। यहीं से हार्दिक और किंजल के बीच भी दोस्ती शुरू हो गई। किंजल पारिख-पटेल समुदाय से हैं। एक इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा था, 'मैं और किंजल एक साथ 6वीं से 12वीं कक्षा तक साथ-साथ पढ़े हैं। अहमदाबाद के चांदनगरी गांव में रहते थे। बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं।'
 
विज्ञापन

5 of 7
किंजल और हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला
किंजल ने किया प्यार का इजहार
हार्दिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किंजल ने ही प्यार का पहले इजहार किया था। मैंने तो बस स्वीकार किया था। हार्दिक ने बताया था कि उनकी और किंजल की कॉलेज में वाट्सएप से थोड़ी-बहुत बात होती थी। पाटीदार आंदोलन के वक्त जब वह सूरत की जेल में बंद थे, तब किंजल ने उन्हें लेटर लिखा था।
 
विज्ञापन

6 of 7
हार्दिक पटेल और किंजल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार पर लगाया आरोप
पाटीदार आंदोलन के दौरान हार्दिक पर गुजरात में राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। उसी को लेकर पुलिस उन्हें तलाश रही थी। फरवरी 2020 में किंजल ने आरोप लगाया कि उनके पति हार्दिक पटेल 20 दिनों से गायब चल रहे हैं। किंजल ने तब गुजरात की तत्कालीन भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उस वक्त विजय रुपाणी मुख्यमंत्री थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख - फोटो : Social Media
किंजल ने वीडियो जारी किया था
किंजल ने हार्दिक को लेकर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था, ' पिछले 20 दिनों से हार्दिक गायब हैं। पता नहीं वह कहां हैं। 2017 में सरकार ने कहा था कि पाटीदारों पर लगे सभी मामले वापस लिए जाएंगे। फिर वे केवल हार्दिक को ही क्यों निशाना बना रहे हैं। उन नेताओं पर क्यों नहीं कार्रवाई हो रही है, जिन्होंने आंदोलन के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है?' 

किंजल ने आगे कहा था कि सरकार यह नहीं चाहती है कि हार्दिक लोगों से मिलें और उनसे बातचीत करें। सरकार चाहती है कि हार्दिक जनता के मुद्दों को उठाना बंद कर दें। इससे सरकार को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें