फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल हादसा: 30 फीट गहरी खाई में गिरा एयर इंडिया का विमान, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

Sat, 08 Aug 2020 10:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
विज्ञापन
1 of 14
केरल में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो) - फोटो : PTI/ANI
केरल के कोझिकोड जिले के करीपुर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान रनवे से फिसल गया और 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे विमान के दो टुकड़े हो गए। दुबई से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान में क्रू सहित 191 लोग सवार थे। विमान में 10 नवजात बच्चे भी थे। दुबई-कोझिकोड उड़ान संख्या IX-1344 शुक्रवार की शाम 7.45 बजे लैंडिंग करते समय फिसल गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया

2 of 14
केरल में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
यह विमान हादसा इतना भीषण था कि विमान दो हिस्सों में बंट गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में 191 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 127 लोग अस्पताल में हैं और अन्य को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

ब्लैक बॉक्स को खोजने की तैयारी की जा रही है

3 of 14
केरल विमान हादसे में घायल हुए यात्रियों को ले जाते कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
घटना की जांच के लिए एएआईबी, डीजीसीए और उड़ान सुरक्षा विभाग पहुंच चुके हैं। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यदि विमान में आग लग जाती तो हमारा काम और भी मुश्किल हो जाता। मैं हवाई अड्डे जा रहा हूं। राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है, मलबे को हटाने और ब्लैक बॉक्स को खोजने की तैयारी हो रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई

4 of 14
केरल विमान हादसे में घायलों को ले जाते कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विमान खाई में गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर बेहद भयावह माहौल था। हर तरफ घायलों की चीखें, रोते-बिलखते बच्चे और खून से सने कपड़ों के अलावा एंबुलेंस के साइरन के शोर ने हादसे की जगह ऐसा माहौल पैदा किया किया जिसे देखकर हर कोई दहल गया।

विज्ञापन

विमान रनवे क्रमांक 10 पर उतरकर खाई में लुढ़क गया

5 of 14
केरल में एयर इंडिया का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विमान रनवे क्रमांक 10 पर उतरकर हवाई पट्टी के सिरे की तरफ दौड़ता रहा और खाई में लुढ़क गया। उड्डयन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी और एयरपोर्ट पर दृश्यता 2000 मीटर की थी। उतरते समय विमान गीले रनवे से फिसलकर ढलान तक पहुंच गया और उसका अगला हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन

विमान शुक्रवार शाम 7.41 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गया

6 of 14
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
एयर इंडिया की दुबई-कालीकट उड़ान (IX-1344) शुक्रवार की शाम 7.41 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा बारिश की वजह से रनवे गीला होने के चलते हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

10 साल पहले मंगलूरू में भी हुआ था विमान हादसा

7 of 14
राहत और बचाव का कार्य करते कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
करीब 10 साल पहले यानी, 22 मई 2010 में ठीक ऐसा ही एक हादसा मंगलूरू में हुआ था। उस वक्त एयर इंडिया की फ्लाइट 812 दुबई से मंगलूरू आई थी। यह फ्लाइट भी लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसल गई थी और पहाड़ी में गिर गई थी। इस हादसे में 158 लोगों की मौत हुई थी।

दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई

8 of 14
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोझिकोड में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट कैप्टन दीपक वसंत साठे और कैप्टन अखिलेश कुमार थे। कैप्टन दीपक फाइटर पायलट थे और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र थे। वायु सेना अकादमी से स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्राप्त कैप्टन दीपक ने मिग विमानों को सबसे ज्यादा उड़ाया था। इन दोनों पायलटों ने अपनी जान देकर कई यात्रियों की जान बचा ली।

विशेषज्ञों ने हवाई अड्डे को लेकर दी थी चेतावनी

9 of 14
एयर इंडिया के विमान का मलबा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इस विमान हादसे से नौ साल पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा गठित एक सुरक्षा सलाहकार समिति के एक सदस्य ने चेतावनी देते हुए कहा था कि करीपुर हवाई अड्डा असुरक्षित है और यहां लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि शुक्रवार को हुए हादसे से पता चलता है कि उनकी चेतावनी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

दुर्घटनाग्स्त विमान में पायलट और क्रू मेंबर सहित 191 यात्री सवार थे

10 of 14
हादसे का शइकार हुआ एयर इंडिया का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 191 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

दुर्घटनाग्रस्त विमान विमान 13.7 साल पुराना है

11 of 14
विमान का मलबा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया में शामिल यह विमान बोइंग 737-800 VT-AXH के रूप में पंजीकृत है। यह विमान 13.7 साल पुराना है। नवंबर 2006 में यह एयर इंडिया एक्सप्रेस को दिया गया था। बता दें कि जुलाई महीने में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) द्वारा सभी बोइंग 737 विमान में तकनीकी खराबी का अंदेशा जताया गया था। इसके बाद डीजीसीए (DGCA) ने इसकी जांच के निर्देश भी दिए थे।

विमान के पायलट कैप्टन दीपक वसंत साठे बेहद ही अनुभवी पायलट थे

12 of 14
एयर इंडिया का दुर्घटनाग्रस्त विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विमान हादसे में दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई। इस विमान के पायलट कैप्टन दीपक वसंत साठे और कैप्टन अखिलेश कुमार थे। कैप्टन साठे बेहद ही अनुभवी पायलट थे और वे वायु सेना अकादमी द्वारा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किए गए थे। कोरोना वायरस की वजह से वे भी दुबई में फंस गए थे और  लंबे समय के बाद अपने वतन लौटने को लेकर वह बहुत खुश थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है। साठे एयर फोर्स के टेस्ट पायलट रह चुके थे। एयर फोर्स के टेस्ट पायलट बहुत सारे एयरक्राफ्ट पर टेस्ट करते हैं। पायलट ने अपनी जान गंवाते हुए  अधिकांश यात्रियों की जान बचा ली।

टेबलटॉप रनवे होना यानी हवाई पट्टी के इर्द-गिर्द खाई

13 of 14
टेबलटॉप पर स्थित है करीपुर एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
केरल के कोझिकोड का हवाई अड्डा भौगोलिक रूप से 'टेबल टॉप' है। मतलब हवाई पट्टी के इर्द-गिर्द खाई है। मौसम खराब था और दृश्यता भी कम थी, शायद यही कारण था कि रनवे चूकने के बाद विमान फिसल गया और इसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेबल टॉप रनवे अमूमन पठार या पहाड़ के शीर्ष पर होता है। इसमें कई बार एक तरफ या कई बार दोनों तरफ गहरी ढाल होती है, जिसके नीचे घाटी होती है। ऐसे रनवे दिखने में जितने सुंदर होते हैं, यहां लैंडिंग उतनी ही जोखिम भरी होती है।
विज्ञापन

दो टीमें करेंगी हादसे की जांच

14 of 14
केरल में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एयर इंडिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के पेशेवरों की दो टीम हादसे की जांच के लिए कोझिकोड जाएंगी। बचाव अभियान अब पूरा हो गया है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें