फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 1.5 रुपये में होगा एक किलोमीटर का सफर, सात लाख रुपये से भी सस्ती हैं ये CNG कारें

Sat, 08 Aug 2020 10:32 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki CNG - फोटो : Maruti suzuki
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों का रुख तेजी से सीएनजी कारों की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल सीएनजी कारें न सिर्फ कीमत में सस्ती होती हैं बल्कि इनमें बचत भी ज्यादा होता है। सीएनजी वाहन पर एक किलोमीटर का खर्च करीब 1.5 रुपये आता है, जो डीजल और पेट्रोल के मुकाबले आधा है। ऐसे में अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप एक नई और बेहतर फीचर वाली सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि हम आपको चार ऐसी सीएनजी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कीमत और बचत दोनों में आपके लिए रहेंगी फिट। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki S-Presso CNG


भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की S-Presso का सीएनजी मॉडल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें LXi, LXi (O), VXi और VXi (O) शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये है। इसमें आपको मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ AGS (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए Alto K10 वाला 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है, जो 5,500 आरपीएम पर 67 bhp की मैक्सिमम पावर और 3,500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Santro

Hyundai Santro CNG


Hyundai Santro के सीएनजी मॉडल की शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है, जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में यह सीएनजी कार दो वेरिएंट्स में आती है। इनमें Magna और Sportz शामिल हैं। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1086 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 59.17 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.31 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। 

4 of 5
Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Wagon R CNG


Maruti Suzuki की WagonR का सीएनजी मॉडल LXI और LXI(O) जैसे दो वेरिएंट में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है, जो 5.32 लाख रुपये तक जाती है। इसमें ताकत के लिए 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला BS6 इंजन दिया गया है, जो 59 PS की मैक्सिमम पावर और 78 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai

Hyundai Grand i10 Nios CNG


Grand i10 Nios CNG की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.64 लाख रुपये है, जो 7.18 लाख रुपये तक जाती है। इसका सीएनजी मॉडल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें Magna और Sportz शामिल हैं। इसमें ताकत के लिए 1197 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 68 HP की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 95.12 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें