प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या है ये बीमारी?
कावासाकी नाम की यह बीमारी एक बेहद ही दुर्लभ बीमारी है। इसमें शरीर पर चकत्ते और सूजन आने लगती है, साथ ही बुखार, सांस लेने में दिक्कतें और पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है, लेकिन यह बड़ी उम्र के बच्चों (14-16 साल) को भी प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से बच्चों की रक्त कोशिकाएं फूल जाती हैं और उनके पूरे शरीर पर लाल चकत्ते निकल आते हैं। बच्चों को तेज बुखार के साथ ही उनकी आंखें भी लाल हो जाती हैं।