फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार माइलेज वाली इन 5 फैमिली कारों में मिलता है बेजोड़ परफॉर्मेंस, कीमत 5 लाख रुपये से भी कम

Tue, 27 Oct 2020 03:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Cars under five lakh rupees - फोटो : Amar Ujala
अगर आप दिवाली से पहले एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट पांच लाख रुपये से कम है,  तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए पांच ऐसी कारें लेकर आए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत पांच लाख रुपये से कम है। इन कारों में Datsun Redi-Go, Renault Kwid, Maruti Suzuki Alto, Maruti Suzuki S-Presso और Hyundai Santro शामिल हैं। हम आपको इनके परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी गाड़ी सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर।
 
विज्ञापन

Datsun Redi-Go

2 of 6
Datsun Redi-Go - फोटो : Datsun
Datsun Redi-Go का 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, Redi-Go का 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। 

Datsun Redi-Go की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Renault Kwid 

3 of 6
Renault Kwid Discount Offers - फोटो : Renault
Renault Kwid का 0.8-लीटर इंजन 5600 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 23 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 

Maruti Suzuki Alto

4 of 6
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। 

भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Alto की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Presso

5 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Social
Maruti Suzuki की S-Presso में BS-6 कंप्लाइंट वाला 998 सीसी, K10B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है। S-Presso का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

Maruti Suzuki की S-Presso की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Santro

6 of 6
Hyundai Santro India - फोटो : Instagram
Hyundai Santro में 4-सिलेंडर, 1.1-लीटर का SOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5,500 आरपीएम पर 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 99 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी चुनने को मिलता है।

Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें