फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस: रक्षा मंत्री समेत तीनों सेनाध्यक्षों ने देश के वीर सपूतों को किया याद

Thu, 26 Jul 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमर जवान ज्योति पर कारगिल शहीदों को सैल्यूट कर सलामी देतीं निर्मला सीतारमण व तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष।

19 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में धूल चटा दी थी। बारिश की फुहारों के बीच राजधानी दिल्ली स्थित अमर जवान ज्योति पर रक्षा मंत्री समेत तीनों सेनाओं के सेना प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तीनों सेनाओं के सैनिकों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो उधर मेघों ने भी बरस कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कुछ देर के लिए पूरा विजय चौक थम सा गया।
 

विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ अमर जवान ज्योति पर दी गई श्रद्धांजलि

2 of 5

कारगिल में शहीद हुए जवानों को हम विजय दिवस के रूप में याद करते हैं। कारगिल विजय दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में भी अमर जवान ज्योति पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेनाध्यक्ष जनरल बिपीन रावत, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा, वायुसेना अध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह धनोआ ने शहीदों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 
विज्ञापन

527 जवान और अधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए थे

3 of 5
भारतीय सेना के 527 जवानों, अधिकारियों ने वीरगति पाई थी। कारगिल की दुर्गम चोटियों में लड़े गए युद्ध में पाकिस्तान को करारी मात देते हुए भारतीय सेना के 527 जवानों, अधिकारियों ने वीरगति पाई थी। इनमें 71 जम्मू कश्मीर से थे।

द्रास सेक्टर में भी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

4 of 5
पाकिस्तान को करारी मात दे कारगिल की चोटियों को आजाद करवाने वाले सेना के शहीदों को गुरुवार सुबह कारगिल विजय पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य कार्यक्रम कारगिल पहाडि़यों की ओट में बने द्रास वार मेमोरियल में भी हुआ। यहां पर सेना की उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शहीदों को सलामी दी। द्रास के साथ सेना की उत्तरी कमान की चौदह, पंद्रह व सोलह कोर मुख्यालयों के साथ पश्चिमी कमान की टाइगर डिवीजन ने भी कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई महीने चला था युद्ध

5 of 5
देश के विभिन्न हिस्सों में सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। तीन मई 1999 से शुरू हुआ कारगिल युद्ध लगभग ढाई महीने चला और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। देशभर में सैनिक, पुलिस और आम लोग भी कारगिल विजय दिवस के दिन देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें